हर लड़की का बचपन से ड्रीम होता की एक दिन उस बेस्ट फ्रेंड की शादी होगी और वो उसमे खूब धमाल मचाएगी। चाहे आम हो खास हर लड़की ये सपना जरूर देखती है और ये बात सही भी है की लड़कियों – महिलाओं को शादियों में सजने सवरने का जो मौका मिलता है वो और कहीं नहीं मिलता।
बीते दिनों आलिया भट्ट अपनी बेस्ट फ्रेंड देविका आडवाणी की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली आई थी और इस शादी में आलिया भट्ट ने अपनी सहेलियों के साथ खूब धमाल मचाया।
इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी और अब इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे आलिया भट्ट बॉलीवुड गानों पर डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो में आलिया भट्ट का बिंदास जोश साफ़ झलक रहा है।
ये वीडियो इस शादी के संगीत सेरेमनी का है जिसमे आलिया भट्ट के साथ कई और सहेलियों का ग्रुप भी की शाम को और भी रंगीन बना रहा है। इस वीडियो में अलिया भट्ट बॉलीवुड कल हो ना हो फिल्म के सांग माही वे, और धड़क फिल्म के झिंगाट गाने पर परफॉर्म करती नजर आ रही है।
आलिया के साथ साथ उनके ग्रुप की बाकी लड़कियां भी इस मौके पर अपने जबरदस्त डांस का जलवा बिखेरती नजर आयी। दुल्हन की अन्य दोस्तों के साथ आलिया ने अपना बॉलीवुड स्वैग पेश किया और कहना गलत नहीं होगा की डांस के मंच परे लड़की वालों ने बाजी मार ही ली।
इस शादी में आलिया भट्ट संगीत सेरेमनी के दौरान ने जमकर ठुमके भी लगाए और लेम्बोर्गिनी – कोका कोला जैसे गानों पर भी जमकर डांस किया। इस मौके पर अलिया पिंक रंग के फ्लोरल स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप पहने नजर आयी और बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।
आलिया के वर्क फ्रंट के बारे में बात करें तो , वो बीते दिनों रणवीर सिंह के साथ अपनी लेटेस्ट फिल्म गली बॉय के प्रचार में व्यस्त थी। साथ ही आने वाले दिनों में आलिया अभिषेक वर्मन की फिल्म कलंक में दिखाई देंगी। उनके अलावा फिल्म में वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
देखिये आलिया भट्ट का वायरल डांस वीडियो :


Download Android App
Download iOS App









