ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले टी20 में 3 विकेट से करारी हार दे दी। इस मैच के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनकी धीमी बल्लेबाजी की वजह से क्रिकेट फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल किया है। क्रिकेट फैन्स ने तो यह कह दिया है कि धोनी का अब कैरियर खत्म हो चुका है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम के डॉ वाई एस राजशेखर स्टेडियम में खेला गया। भारत की इस हार के बाद उमेश यादव और महेंद्र सिंह धोनी की बहुत आलोचना हो रही है।
धोनी ने धीमी बल्लेबाजी की
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी को न्योता दिया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 126 रन बनाए थे।
महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में 78.38 के धीमे स्ट्राइक रेट से 37 गेंदों में महज 29 रनों की पारी खेली है। धोनी की इस धीमी बल्लेबाजी के लिए सोशल मीडिया पर उनकी बहुत आलोचना हो रही है। क्रिकेट फैन्स ने धोनी की इस धीमी पारी के लिए ट्विटर पर काफी आलोचना हुई है।


Download Android App
Download iOS App










