शादी से पहले आलिया भट्ट ने खुद को किया घर में बंद, क्यों डर रहीं है पपराज़ी के सवालो से?

Summary :

आलिया 14 अप्रैल को रणबीर कपूर से शादी करने के लिए तैयार हैं। फिलहाल आलिया अपनी शादी को लेकर किसी भी बारे में बात नहीं करना चाहती हैं। जिस वजह से आलिया ने अपने आप को घर में कैद कर लिया है।

इस वक्त हर किसी की निगाहें रणबीर-आलिया की बिग फैट इंडियन वेडिंग पर हैं। मोस्ट एडोरेबल कपल की शादी की तैयारियां जोरो शोरो से शुरू हो चुकी है। अगले कुछ दिनों में रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंध सकते हैं । हर दिन इस कपल की शादी को लेकर नए-नए अपेडट आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में शादी की तारीख से लेकर वेडिंग वेन्यू तक की जानकारियां सामने आ चुकी हैं।
जानकारी के अनुसार, आलिया भट्ट को लेकर खबर सामने आ रही है, कि आलिया 14 अप्रैल को रणबीर कपूर से शादी करने के लिए तैयार हैं। फिलहाल आलिया अपनी शादी को लेकर किसी भी बारे में बात नहीं करना चाहती हैं। जिस वजह से आलिया ने अपने आप को घर में कैद कर लिया है। खबर है कि अब आलिया पपराजी से बचने के लिए फिलहाल घर के अंदर रह रही हैं। इस बारे में एक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि आलिया शादी से पहले अपने घर से बाहर नहीं निकल रही हैं।
आपको बता दें, रणबीर-आलिया की शादी का सबको ही बेसब्री से इंतज़ार है। दोनो के फैंस, शादी को लेकर आ रही खबरो पर सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। रणबीर-आलिया की शादी के बारे में जानने के लिए मुंबई के जुहू में हर जगह फोटोग्राफर हैं। इस वजह से शादी से जुड़े किसी भी सवाल से बचने के लिए आलिया ने अपनी शादी तक पपराजी से पूरी तरह दूर रहने का फैसला किया है।
साथ ही, आलिया और रणबीर ने शादी की तारीख को गुप्त रखने का फैसला किया है। इसे केवल अपने करीबी रिश्तेदारो के साथ ही शेयर किया गया है। आलिया के माता-पिता महेश भट्ट और सोनी राजदान, आलिया के नाना-नानी। और साथ ही  इस कपल की रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड के कई सारे जाने-माने सेलेब्स शामिल हो सकते हैं। रणबीर-आलिया की वेडिंग गेस्ट लिस्ट में संजय लीला भंसाली, वरुण धवन, अयान मुखर्जी, ज़ोया अख्तर, अर्जुन कपूर, मसाबा गुप्ता जैसे सितारो के नाम सामने आ रहे है।

Desk Team