जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छायी रहती हैं। आलिया सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं और अपनी नई-नई तस्वीरें साझा करती हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की हैं। आलिया की यह तस्वीर कहीं और की नहीं बल्कि बाथरूम सेल्फीज हैं। साथ ही में एक्ट्रेस ने फैन्स से पूछा है कि क्या वह इन फोटोज में कोई डिफ्रेंस ढूंढ सकते हैं? तीनों ही फोटोज में आलिया ने अलग ड्रेस पहनी हुई है।

एक्ट्रेस की तस्वीरें हुई वायरल
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बाथरूम में खड़े होकर कुछ तस्वीरें लेते हुए पोस्ट की हैं। इस दौरान आलिया ने तीन फोटोज लगातार शेयर की हैं। जिसमें से पहली तस्वीर में आलिया पीले रंग की ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं। दूसरी फोटो में वह काफी ढीली ड्रेस पहनी हैं। जबकि, अपनी तीसरी फोटो में आलिया एक और अलग ड्रेस पहने दिखाई दे रहीं हैं। अपनी यह तीनों फोटोज आलिया ने अपने बाथरूम में ली हैं। अब फैन्स आलिया की इन फोटोज पर कॉमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर संग कोरोनावायरस की दूसरी लहर से पहले मालदीव वेकेशन पर गए,जहां से उन्होंने कई खूबसूरत फोटोज शेयर की थीं। लेकिन इस फोटोज के लिए आलिया बुरी तरह ट्रोलिंग का शिकार भी हुई थी। दरअसल, लोगों का कहना हैं की कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं और फोटोज भी अपलोड कर रही हैं।

इन दिनों आलिया भट्ट सोशल मीडिया के जरिये कोरोना से किस तरह बचा जा सकता हैं उसके लिए जानकारी दे रही हैं। एक्ट्रेस की फिल्मों की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग शुरू करेंगी। पिछले दिनों कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप की वजह से इस फिल्म की थोड़ी शूटिंग अधूरी रह गई थी जिसे अदाकारा जल्द पूरी करेंगी।


Download Android App
Download iOS App



