Ameesha Patel का फूटा गुस्सा! बोलीं- ‘Instagrammers नहीं, Actors चाहिए बॉलीवुड को’

Summary :

Ameesha Patel on Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस Ameesha Patel ने हाल ही में सुपरहिट फिल्म Dhurandhar 2: The Revenge की सफलता पर खुलकर फीडबैक दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए इसे “आई ओपनर” बताया। Ameesha Patel on Dhurandhar 2: फिल्म की सफलता पर बोलीं अमीषा – ‘ये इंडस्ट्री के लिए आई ओपनर है’ बॉलीवुड एक्ट्रेस Ameesha Patel ने फिल्म Dhurandhar 2: The Revenge की शानदार सफलता पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसे इंडस्ट्री के लिए एक “आई ओपनर” बताया है। अमीषा ने कहा कि फिल्म को मिल रही जबरदस्त फीडबैक पूरी तरह से…

Ameesha Patel on Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस Ameesha Patel ने हाल ही में सुपरहिट फिल्म Dhurandhar 2: The Revenge की सफलता पर खुलकर फीडबैक दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए इसे “आई ओपनर” बताया।

Ameesha Patel on Dhurandhar 2: फिल्म की सफलता पर बोलीं अमीषा – ‘ये इंडस्ट्री के लिए आई ओपनर है’

Ameesha Patel on Dhurandhar 2
Ameesha Patel on Dhurandhar 2 ( Source : Social Media) q

बॉलीवुड एक्ट्रेस Ameesha Patel ने फिल्म Dhurandhar 2: The Revenge की शानदार सफलता पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसे इंडस्ट्री के लिए एक “आई ओपनर” बताया है। अमीषा ने कहा कि फिल्म को मिल रही जबरदस्त फीडबैक पूरी तरह से वर्थी है और इसकी पूरी टीम ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने खासतौर पर डायरेक्टर Aditya Dhar की सोच और विजन की तारीफ की, जिन्होंने फिल्म बनाते समय सिर्फ स्टारडम नहीं बल्कि स्क्रिप्ट और टैलेंट को प्रायोरिटी दी।

उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में जहां कई फिल्में सोशल मीडिया ट्रेंड्स और फॉलोअर्स के आधार पर बनती नजर आती हैं, वहीं ‘धुरंधर 2’ ने साबित कर दिया है कि असली जीत हमेशा कंटेंट और एक्टिंग की होती है। अमीषा के मुताबिक, दर्शक अब पहले से ज्यादा समझदार हो चुके हैं और वे सिर्फ ग्लैमर या पॉपुलैरिटी से एफेक्ट नहीं होते, बल्कि एक अच्छी कहानी और दमदार परफॉर्मेंस को ही पसंद करते हैं।

Dhurandhar 2 Success: ‘एक्टर कास्ट किए, इंस्टाग्रामर्स नहीं’ –  इंडस्ट्री पर साधा निशाना

Dhurandhar 2 Success
Dhurandhar 2 Success ( Source: Social Media)

अमीषा पटेल का बयान सिर्फ तारीफ तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने बॉलीवुड के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने साफ कहा कि Aditya Dhar ने “फिल्म बनाई है, कोई प्रोजेक्ट नहीं”। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म में “एक्टर्स को कास्ट किया गया है, इंस्टाग्रामर्स को नहीं।” यह बयान इंडस्ट्री के उस ट्रेंड पर सीधा वार माना जा रहा है, जहां सोशल मीडिया फॉलोइंग के आधार पर कास्टिंग की जाती है। अमीषा के मुताबिक, अब समय आ गया है कि फिल्ममेकर्स फिर से कहानी और एक्टिंग पर ध्यान दें, न कि सिर्फ पॉपुलैरिटी पर। उनकी यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और कई लोग इसे बॉलीवुड के लिए “रियलिटी चेक” बता रहे हैं।

Actors vs Influencers: दमदार स्टारकास्ट और रिकॉर्डतोड़ कमाई से छाई फिल्म

Actors vs Influencers
Actors vs Influencers ( Source : Social Media)

Dhurandhar 2: The Revenge में Ranveer Singh लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में Arjun Rampal, R. Madhavan और Akshaye Khanna जैसे दमदार आर्टिस्ट भी शामिल हैं। फिल्म की खास बात यह है कि इसमें कई नए और कम पहचाने जाने वाले कलाकारों को भी मौका दिया गया है, जिनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा जा रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म शानदार परफॉर्म कर रही है और रिलीज के बाद से लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। दर्शकों के साथ-साथ कई बड़े सितारे भी फिल्म की तारीफ कर चुके हैं, जिससे इसका क्रेज और बढ़ गया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या Dhurandhar 2: The Revenge की सफलता के बाद बॉलीवुड अपनी कास्टिंग और कंटेंट स्ट्रैटेजी में बदलाव करता है या फिर सोशल मीडिया स्टार्स का ट्रेंड यूं ही चलता रहेगा।

Read More: छठे दिन ही खेल खत्म! ‘Dhurandhar 2’ का जलवा बरकरार, Ranveer Singh ने कर दी सबकी छुट्टी…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।