छठे दिन ही खेल खत्म! ‘Dhurandhar 2’ का जलवा बरकरार, Ranveer Singh ने कर दी सबकी छुट्टी !

Summary :

Dhurandhar 2 Box Office Collection: Ranveer Singh की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को भी फिल्म ने दमदार कमाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन करीब 570 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है मंगलवार को फिल्म ने लगभग 55-56 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो वीकडेज के हिसाब से बेहद मजबूत माना जा रहा है। Dhurandhar 2 Box Office Collection: छठे दिन भी नहीं रुकी रफ्तार, 570 करोड़ के पार पहुंची कमाई वीकेंड के बाद भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है,…

Dhurandhar 2 Box Office Collection: Ranveer Singh की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को भी फिल्म ने दमदार कमाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन करीब 570 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है मंगलवार को फिल्म ने लगभग 55-56 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो वीकडेज के हिसाब से बेहद मजबूत माना जा रहा है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection: छठे दिन भी नहीं रुकी रफ्तार, 570 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection
Dhurandhar 2 Box Office Collection ( Source : Social Media)

वीकेंड के बाद भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है, जिससे साफ है कि दर्शकों का क्रेज अभी कम नहीं हुआ है। फिल्म को खासतौर पर एक्शन, कहानी और Ranveer Singh की परफॉर्मेंस के लिए काफी पसंद किया जा रहा है।

Dhurandhar 2 worldwide Collection: वर्ल्डवाइड 900 करोड़ पार, ‘Animal’ और कई बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 worldwide Collection
Dhurandhar 2 worldwide Collection ( Source : Social Media)

धुरंधर 2 सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने 6 दिनों में 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म अब Ranbir Kapoor की Animal जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है और तेजी से 1000 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। Day 5 तक ही फिल्म 850 करोड़ के करीब पहुंच गई थी और Day 6 में इसमें और बड़ा उछाल देखने को मिला।

खास बात यह है कि ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे यह ग्लोबल ब्लॉकबस्टर बनती जा रही है। कुल मिलाकर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन चुकी है। हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं और रणवीर सिंह की यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या यह फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रचेगी या नहीं।

Ranveer Singh Movie Collection: अब कितना जाएगा आंकड़ा?

Ranveer Singh Movie Collection
Ranveer Singh Movie Collection ( Source : Social Media)

भारत में भी धुरंधर 2 का कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है। 6 दिन में ही फिल्म लगभग 570 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुकी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो दूसरे हफ्ते के अंत तक फिल्म 700-750 करोड़ तक आसानी से पहुंच सकती है।

अब बात करते हैं सबसे बड़े सवाल की- क्या यह फिल्म 1000 करोड़ क्लब में शामिल होगी? मौजूदा रफ्तार को देखते हुए इसका जवाब ‘हां’ माना जा रहा है। फिल्म जिस स्पीड से आगे बढ़ रही है, उससे लग रहा है कि यह दूसरे हफ्ते में ही 1000 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।

इतना ही नहीं, अगर दर्शकों का क्रेज बना रहा, तो धुरंधर 2 1200 से 1300 करोड़ तक भी जा सकती है। कुछ ट्रेड एनालिस्ट्स तो यह भी मान रहे हैं कि फिल्म 1500 करोड़ के करीब तक पहुंच सकती है, जो इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल कर देगा। फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा कारण इसका कंटेंट, एक्शन और Ranveer Singh की दमदार परफॉर्मेंस है। दर्शकों को फिल्म की कहानी और स्क्रीन प्रेजेंस काफी पसंद आ रही है। साथ ही, ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे इसकी कमाई और तेजी से बढ़ रही है।

Dhurandhar 2  की कमाई का ग्राफ

Dhurandhar 2 
Dhurandhar 2 ( Source : Social Media)

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन चुकी है। फिल्म ने पहले ही हफ्ते में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। कमाई के आंकड़े इस तरह हैं:

  1. पेड प्रीव्यू – 43 करोड़
  2. पहला दिन – 102.55 करोड़
  3. दूसरा दिन – 80.72 करोड़
  4. तीसरा दिन – 113 करोड़
  5. चौथा दिन – 114.85 करोड़
  6. पांचवा दिन – 65 करोड़
  7. छठा दिन – 55 करोड़

Read More: Dhurandhar 2 की वजह से होगी Vivek Sinha की मौत?, इंडियन ऑडियंस ने एक्टर को दी धमकी…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।