Middle East युद्ध से बढ़ा ग्लोबल तेल का खतरा, Philippines ने किया इमरजेंसी का ऐलान

Summary :

Philippines Emergency Declaration: एक तरफ मिडिल ईस्ट आपसी लड़ाई के कारण जल रहा है। तो दूसरी तरफ, फिलीपींस में हालात बिगड़ते हुए देखा जा रहा है। इसी बीच फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने बीते दिन मंगलवार को देश में ‘राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल’ की घोषणा की। उन्होंने जानकारी दी कि ईरान-इजरायल अमेरिका में चल रही जंग की वजह से देश की ऊर्जा आपूर्ति पर खतरा बना हुआ है, इसलिए फिलीपींस में आपातकाल जैसे कदम उठाया गया है। Philippines Emergency Declaration: मार्कोस ने ऊर्जा सुरक्षा टीम बनाई इस मामले में राष्ट्रपति मार्कोस ने कहा कि ईंधन, खाद्य सामग्री, दवाइयां, कृषि…

Philippines Emergency Declaration: एक तरफ मिडिल ईस्ट आपसी लड़ाई के कारण जल रहा है। तो दूसरी तरफ, फिलीपींस में हालात बिगड़ते हुए देखा जा रहा है। इसी बीच फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने बीते दिन मंगलवार को देश में ‘राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल’ की घोषणा की। उन्होंने जानकारी दी कि ईरान-इजरायल अमेरिका में चल रही जंग की वजह से देश की ऊर्जा आपूर्ति पर खतरा बना हुआ है, इसलिए फिलीपींस में आपातकाल जैसे कदम उठाया गया है।

Philippines Emergency Declaration: मार्कोस ने ऊर्जा सुरक्षा टीम बनाई

Philippines Emergency Declaration
Philippines Emergency Declaration (Source: Social Media)

इस मामले में राष्ट्रपति मार्कोस ने कहा कि ईंधन, खाद्य सामग्री, दवाइयां, कृषि उत्पाद और अन्य जरूरी चीज़ों की आयात और मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए एक टीम बनाई गई है। उन्होंने अपने आदेश में बताया कि यह युद्ध वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता, सप्लाई चेन में कठिनाइयां और तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा है, जिससे देश की ऊर्जा सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ऊर्जा सरकार को नियमों के तहत तुरंत और सही कदम उठाने में सहायता करेगा, ताकि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और घरेलू अर्थव्यवस्था पर प्रभाव को कम किया जा सके।

Philippines Emergency Declaration: फिलीपींस में ऊर्जा आपातकाल

Philippines Emergency Declaration (1)
Philippines Emergency Declaration (Source: Social Media)

यह आदेश एक साल तक लागू रहेगा और सरकार को ज़रूरी ईंधन और पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने का अधिकार देगा, जिससे समय पर और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी और ज़रूरत पड़ने पर पहले से भुगतान करना भी संभव हो पाएगा। फिलीपींस की ऊर्जा सचिव शेरोन गारिन ने बताया कि मौजूदा घरेलू खपत के आधार पर, देश के पास अभी लगभग 45 दिनों के लिए पर्याप्त ईंधन भंडार मौजूद है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार इन भंडारों को सुरक्षित रखने के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया और अन्य देशों से दस लाख बैरल तेल खरीदने की तैयारी कर रही है।

Also Read: ‘जनता करती है राजनीतिक प्रयोग का फैसला’, ओवैसी और हुमायूं कबीर के बीच गठबंधन पर भाजपा का पलटवार

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।