Maa Kalratri Ki Aarti: अकाल मृत्यु और बुरी शक्तियों से मुक्ति के लिए आज के दिन जरूर पढ़ें मां कालरात्रि की दिव्य आरती

Summary :

Maa Kalratri Ki Aarti Lyrics in Hindi: नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा की सातवीं शक्ति, मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। माना जाता है कि उनकी भक्ति करने वाले भक्तों को नकारात्मक शक्तियों और अकाल मृत्यु का भय नहीं सताता। मां कालरात्रि की आराधना से सिद्धियों के द्वार खुलते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा की पूर्णता के लिए उनकी आरती करना आवश्यक है। आइए जानें हैं मां दुर्गा के सातवें स्वरूप को प्रसन्न करने के लिए आज के दिन कौन सी आरती करनी चाहिए। Maa Kalratri Ki Aarti Lyrics in Hindi: मां कालरात्रि की आरती कालरात्रि जय-जय-महाकाली। काल के मुह से…

Maa Kalratri Ki Aarti Lyrics in Hindi: नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा की सातवीं शक्ति, मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। माना जाता है कि उनकी भक्ति करने वाले भक्तों को नकारात्मक शक्तियों और अकाल मृत्यु का भय नहीं सताता। मां कालरात्रि की आराधना से सिद्धियों के द्वार खुलते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा की पूर्णता के लिए उनकी आरती करना आवश्यक है। आइए जानें हैं मां दुर्गा के सातवें स्वरूप को प्रसन्न करने के लिए आज के दिन कौन सी आरती करनी चाहिए।

Maa Kalratri Ki Aarti Lyrics in Hindi: मां कालरात्रि की आरती

Maa Kalratri
Maa Kalratri (Source: Social Media)

कालरात्रि जय-जय-महाकाली।
काल के मुह से बचाने वाली॥

दुष्ट संघारक नाम तुम्हारा।
महाचंडी तेरा अवतार॥
पृथ्वी और आकाश पे सारा।
महाकाली है तेरा पसारा॥
खडग खप्पर रखने वाली।
दुष्टों का लहू चखने वाली॥
कलकत्ता स्थान तुम्हारा।
सब जगह देखूं तेरा नजारा॥
सभी देवता सब नर-नारी।
गावें स्तुति सभी तुम्हारी॥
रक्तदंता और अन्नपूर्णा।
कृपा करे तो कोई भी दुःख ना॥
ना कोई चिंता रहे बीमारी।
ना कोई गम ना संकट भारी॥
उस पर कभी कष्ट ना आवें।
महाकाली माँ जिसे बचाबे॥
तू भी भक्त प्रेम से कह।
कालरात्रि मां तेरी जय॥

Maa Kalratri Mantra: मां कालरात्रि के मंत्र

Maa Kalratri
Maa Kalratri (Source: Social Media)
  • या देवी सर्वभूतेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
  • ॐ देवी कालरात्र्यै नमः॥

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।