बॉलीवुड की एक समय की हिट एक्ट्रेस कही जाने वाली अमीषा पटेल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस की फिल्म जल्द ही परदे पर रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में अमीषा इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जमकर व्यस्त भी दिख रही हैं। बता दे की अमीषा लम्बे समय के बाद इस फिल्म से एक बार फिर परदे पर वापसी करने जा रही हैं। ऐसे में इस फिल्म से अमीषा की कई उम्मीदे भी जुडी हुई हैं।

दरअसल अमीषा ने हाल ही में एक मीडिया ग्रुप को दिए इंटरव्यू में बताया है की- भूल भुलैया, हमराज, और हनीमून ट्रैवल जैसी फिल्मों जैसा लेवल मैच करना बहुत मुश्किल है। अमीषा ने कहा उस समय में हनीमून ट्रैवल प्राइवेट लिमिटेड जैसी फिल्में बनती ही नहीं थी। फरहान अख्तर अपने प्रोडक्शन हाउस से एक नए सिनेमा का विजन शुरू कर रहे हैं।

अमीषा ने आगे कहा- उन्होंने हमेशा रिस्क और चैलेंज लिए हैं। उन्होंने कमर्शियल सिनेमा किया है लेकिन इससे हटके भी रोल किए हैं। उन्होंने कहा- मैं उम्मीद कर रही हूं कि गदर 2 के बाद कुछ अच्छे मौके मेरे पास आएंगे।

अमीषा ने कहा- आज के समय में फिल्मों में अच्छी कहानियां नहीं लिखी जा रही हैं। बॉलीवुड में बीते कुछ समय में ऐसी फिल्में बनी हैं जिन्हें याद नहीं रखा जा सकता है। उन्होंने कहा- सिर्फ मैं नहीं बल्कि हर एक्टर कुछ अलग करने की इच्छा रख रहा है। लेकिन ये चीज आज के समय में बहुत कम है।

बता दे की सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली हैं। ऐसे में हाल ही में थिएटर में गदर को भी दोबारा से रिलीज किया गया था। जिसे दूसरी बार भी दर्शकों का बेशुमार प्यार मिलता हुआ देखा गया था। इसी के साथ हाल ही में फिल्म का गाना ‘उड़ जा काले कावा’ गाना भी आउट किया गया था। जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर इसे ट्रेंडिंग पर भी पंहुचा दिए थे।


Download Android App
Download iOS App



