Ameesha Patel अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करने पर ट्रोल हुईं , लोगों ने किये भद्दे कमेंट्स

Summary :

साल 2000 में प्रोड्यूसर राकेश रोशन की फिल्म कहो ना प्यार है में बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन के अपोजिट बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली Ameesha Patel

साल 2000 में प्रोड्यूसर राकेश रोशन की फिल्म कहो ना प्यार है में बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन के अपोजिट बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री Ameesha Patel काफी लंबे वक्त से पर्दे से दूरी बनाए हुई है। 43 साल की हो चुकी  भले ही अमीषा पटेल अपने फैंस को याद रखती हो लेकिन लोग उनको ट्रोल करने में जरा भी कमी नहीं छोड़ते हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर Ameesha Patel काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। अपनी प्रतिक्रिएं वह अपने फैंस के साथ अक्सर शेयर करती ही रहती हैं। हाल ही में अमीषा ने सुबी सैमुअल के साथ फोटोशूट कराया था। जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया था। बता दें कि अमीषा ने अपनी जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं वह काफी ज्यादा बोल्ड हैं।

https://www.instagram.com/p/Bm8qu6wFs_N/?hl=hi&taken-by=ameeshapatel9

एक बार फिर से ट्रोल हुई अमीषा पटेल

Ameesha Patel के इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अपने फॉलोअर्स के लिए अमीषा फोटो शेयर करती रहती हैं लेकिन हाल में शेयर की गई फोटो पर वो ट्रोल हो गईं। फोटो पर जहां कुछ ही घंटे में हजारों लाइक्स आ गए, वहीं कई लोगों ने नेगेटिव कमेंट भी किए हैं।

https://www.instagram.com/p/Bmz-xlTlG2H/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

कई लोगों ने Ameesha Patel के लिए लिखा कि उन्हें इस उम्र में इस तरह के फोटोशूट नहीं करने चाहिए। वहीं कई लोग अमीषा को आंटी बुलाने लग गए।

इस बार भी उन्होंने अपनी एक ऐसी ही बोल्ड तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए लोगों से पुछा- “लेफ्ट प्रोफाइल अच्छा है या राइट??? आपको कौनसा सही लग रहा है? मैं कन्फ्यूज्ड हूं।”

Ameesha Patel की इस तस्वीर पर कई लोगों ने उनकी तारीफ को तो कई लोगों ने उनकी उम्र को लेकर ही उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

https://www.instagram.com/p/Bmn1RqzFqWR/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

जबकि कई लोगों ने Ameesha Patel की तारीफ करते हुए उन्हें सपोर्ट किया। यूजर्स ने उन्हें सपोर्ट करते हुए लिखा कि आप बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने उन्हें लिखा आप अभी भी खूबसूरत दिखती हो।

बता दें कि Ameesha Patel के साथ यह पहली बार नहीं हुआ है। फरवरी में कराए एक फोटोशूट के कारण भी वे ट्रोल हुई थीं।अमीषा ने बेडशीट में लिपटकर लेटेस्ट फोटोशूट करवाया था।

https://www.instagram.com/p/BmiC1XTF-nK/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

इन तस्वीरों को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया था। फोटोशूट की इन तस्वीरों को लेकर एक्ट्रेस की उम्र और लाइमलाइट में रहने को लेकर ट्रोल्स कमेंट कर रहे थे।

 

 

 

 

 

Desk Team