लॉकडाउन के बीच इस एक्ट्रेस पर पार्टी कर मेहमान बुलाने का लगा आरोप , पुलिस शिकायत पर बवाल

Summary :

कोविड-19 के मद्देनजर लागू राष्ट्रव्यापी बंद के दौरान कथित तौर पर अपने घर में पार्टी करने के आरोप में अभिनेत्री अनीता राज के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई है।

पूरे देश में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए सम्पूर्ण लॉकडाउन जारी है और ऐसे में किसी को भी बिना वजह घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। कोविड-19 के मद्देनजर लागू राष्ट्रव्यापी बंद के दौरान कथित तौर पर अपने घर में पार्टी करने के आरोप में अभिनेत्री अनीता राज के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई है।

 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनीता और उनके पति सुनील हिंगोरानी पर पड़ोसियों द्वारा कथित तौर पर अपने दोस्तों के लिए एक पार्टी की मेजबानी करने के लिए आरोप लगाया गया है। जबकि सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रयास में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। 
रिपोर्ट के अनुसार, पड़ोसियों ने कहा कि 57 वर्षीय अभिनेत्री अनीता और उनके फिल्म निर्माता पति ने अपने पालिका हिल निवास पर मेहमानों को आमंत्रित किया था। ऐसे में बाहर से पार्टी में आये लोगों में अगर कोई इस वायरस से संक्रमित होता तो ये अन्य लोगों के लिए एक गम्भीर खतरा हो सकता था। 
रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि पड़ोसी आसपास के क्षेत्र में आए लोगों के कारण कोरोना संक्रमण को देखते हुए खतरा महसूस कर रहे थे। इसलिए उन्होंने इसके बारे में स्थानीय पुलिस को सूचित किया। हालांकि अनिता राज ने इस खबर का खंडन किया और उनका कहना है कि वो कोई पार्टी नहीं कर रही थी /
अनीता राज ने एक बयान में कहा है कि यह एक चिकित्सा आपातकाल (मेडिकल इमरजेंसी) की स्थिति थी और पुलिस झूठी शिकायत पर आई थी। उनके पति एक डॉक्टर है और उनके दोस्त को मेडिकल इमरजेंसी होने पर कुछ लोग उनके घर आये थे मेरे पति मानवीय आधार पर मना नहीं कर सके। पुलिस वाले झूठी शिकायत पर आये थे। हालांकि, स्थिति जांचने के बाद उन्होंने माफ़ी मांगी। 
बता दें कि अनीता राज बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार जगदीश राज की बेटी हैं, जिन्हें बॉलीवुड के दिग्गज करैक्टर आर्टिस्ट के तौर पर जाना जाना है। अनीता प्रेम गीत, गुलामी और नौकर बीवी का जैसी हिट फ़िल्में में काम कर चुकी है पर उन्हें लीड एक्ट्रेस के तौर पर कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई। 

Ujjwal Jain