पूरी दुनिया इस समय कोरोना महामारी के संकट से जूझ रही है। भारत में भी लगातार कोविड – 19 संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी बढ़ते खतरे की वजह से भारत में 3 मई तक लॉकडाउन घोषित है पर ख़बरों का सिलसिला बिना रुके लगातार जारी है। आईये देखते है लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड की टॉप 5 ख़बरें :

अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली सिंगर सोना मोहापात्रा ने हाल ही में खुलासा किया की सलमान खान पर निशाना साधने और उनके लिए सोशल मीडिया पर कठोर शब्दों के इस्तेमाल के चलते उन्हें दबंग एक्टर के फैन्स से रेप तक की धमकी मिली थो।
.jpg)
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन आज अपना 33 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। लॉक डाउन की वजह से इस मौके पर कोई खास इंतजाम नहीं किया गया है पर उम्मीद है लॉकडाउन खत्म होने के बाद वरुण अपने दोस्तों और करीबियों के साथ जमकर धमाल मचाएंगे।
.jpg)
लॉकडाउन के बीच खबर वायरल हुई की बॉलीवुड के यंग हार्ट थ्रोब विक्की कौशल को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। बताया गया की लॉक डाउन का उल्लंघन करने की वजह से विक्की को पुलिस द्वारा पकड़ा गया है पर एक्ट्रेस ने सामने आकर जवाब दिया कि ऐसा कुछ नहीं है और वो घर पर ही है।
.jpg)
आज ही के दिन यानी 24 अप्रैल 1938 बॉलीवुड के जाने माने खलनायक और अभिनेता मैक मोहन का जन्म हुआ था। कराची में पैदा हुए मैक मोहन को शोले में निभाए उनके सांभा के किरदार के लिए खूब पसंद किया जाता है। बता दें रिश्ते में वो अभिनेत्री रवीना टंडन के मामा लगते थे।
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल भले ही विनर ट्राफी न जीत पायी हो पर सोशल मीडिया पर उनकी फैन फोलोविंग किसी स्टार से कम नही है। हाल ही में उनका एक विडियो सोशल मीडिया अपर खूब वायरल हो रहा है जिसमे वो कोरोना फैलाने की वजह से चीन को धमकी देती नजर आ रही है।


Download Android App
Download iOS App



