लॉकडाउन से ही बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद चर्चा में है। सोनू ने जैसे लोगो की मदद की शायद ही कोई किसी अंजान की इतनी मदद कर सकता है। इसीलिए उन्हें अब सबका प्यार और सम्मान मिल रहा है। लोग अब सोनू को फरिश्ता कहने लगे है।

सोनू सूद को प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों की मदद करने पर मसीहा का नाम दिया गया है। हालांकि सोनू खुद शुरुआत से ही कहते आ रहे हैं कि वे खुद को कोई मसीहा नहीं मानते। जिसके बाद अब सोनू सूद ने अपने और प्रवासी मजदूरों के लॉकडाउन संघर्ष पर “I Am No Messiah” नाम की किताब लिखी है।

लेकिन क्या आपको पता है कि सोनू सूद ने सिर्फ आम लोगों की ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के सेलेब्स की भी मदद की है। उन्हीं में से एक है अमित साध। जी हां, बॉलीवुड एक्टर अमित साध ने हाल ही में खुलासा किया कि फिल्मों में उनके करियर का पहला ब्रेक उन्हें सोनू सूद से ही मिला था। सोनू सूद के एक वीडियो को शेयर कर अमित ने ये बात बताई है।

अमित साध ने सोनू के वीडियो को री-ट्वीट करते हुए लिखा- “ये बात बहुत लोग नहीं जानते हैं कि मुझे मेरा पहला ब्रेक सोनू भाई के जरिए मिला था। आज मैं जहां हूं, उसकी वजह वो हैं। ये अच्छाई जो वो अब कर रहे हैं, लोग जिस बारे में बात कर रहे हैं, वो ऐसी चीज नहीं है जो सिर्फ अभी सक्रिय हुई है। मुझे लगता है कि वो कई सालों से ऐसा कर रहे हैं।”

वही, अमित साध के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए सोनू सूद ने लिखा- “भाई आप राज करने के लिए पैदा हुए हैं। आपने अपनी किस्मत खुद लिखी है। मैं आपकी अमेजिंग जर्नी में एक कैटलिस्ट बनने के लिए बस फॉर्चूनेट था। मुझे आप पर गर्व है मेरे भाई। अपने कैप में पंखों को जोड़ते रहें।”

इसके जवाब में अमित साध ने सोनू सूद का शुक्रिया करते हुए लिखा- “सोनू भाई, आपके शब्दों के लिए शुक्रिया। ये मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। मैं आपको गर्व कराने के लिए और मेहनत करूंगा और सही दिशा और प्रेरणा देने के लिए आपका शुक्रिया। आशा है हम जल्द ही मिलेंगे। ढेर सारा प्यार।”

बता दे इन दिनों अमित साध को खूब पसंद किया जा रहा है। उनकी हालिया वेब सीरीज भी ज़बरदस्त हिट साबित हुई है। इस वक़्त वो अपने करियर में ऊंचाइयों पर है।


Download Android App
Download iOS App



