कगना रनौत की साल 2014 में प्रदर्शित फिल्म क्वीन किसे नहीं याद है। यही वह फिल्म है जिसकी बदौलत कंगना बॉलीवुड की क्वीन बन बैठी। लेकिन इंडस्ट्री में वह अपनी इस बादशाहत को कायम नहीं रख सकीं। खैर, विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को खूब रास आई।
इस फिल्म के प्रति लोगों की दीवानगी को देखते हुए निर्माताओं ने पिछले दिनों इसे साउथ की चार भाषाओं में बनाने का प्लान बनाया था, इसमें लीजा हेडेन के किरदार के लिए एमी जैक्सन को चुना गया था। लेकिन अब खबरें हैं कि एमी इस फिल्म को नहीं कर रही हैं। क्योंकि उनके पास इस फिल्म के लिए समय नहीं है। अभी वह अपना सारा ध्यान केवल ‘2.0’ पर केंद्रित कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



