Anant Ambani Tirupati Visit: रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी एक बार फिर अपनी धार्मिक आस्था और समाजसेवा को लेकर चर्चा में हैं। रविवार को उन्होंने आंध्र प्रदेश स्थित प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचकर भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर की सालों पुरानी परंपरा का पालन करते हुए अपना मुंडन कराया और अपने बाल भगवान को अर्पित किए। ऐसे में उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
Anant Ambani News: भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन कर जताई आस्था

दर्शन के बाद अनंत अंबानी ने कहा कि जीवन में धन, प्रसिद्धि और सफलता चाहे जितनी भी मिल जाए, लेकिन सबसे बड़ी ताकत आस्था ही होती है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सब कुछ हासिल करने के बाद भी भगवान को सर्वोपरि मानता है, वही सच में सबसे समृद्ध होता है। उनका यह मैसेज सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।
Anant Ambani Donate 25 Electric Buses For Pilgrims: श्रद्धालुओं के लिए 25 इलेक्ट्रिक बसों का दान

अपनी यात्रा के दौरान अनंत अंबानी ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 25 इलेक्ट्रिक बसें देने की घोषणा की। इन बसों की अनुमानित कीमत करीब 27.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इन बसों के जरिए तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा ज्यादा सुविधा से भरी होगी, साथ ही एन्वायरमेंट कन्ज़र्वेशन को भी बढ़ावा मिलेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज बसों के संचालन और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में भी सहयोग करेगी।
Anant Ambani Takes Responsibility For The Modernization Of Cowshed: गौशाला के आधुनिकीकरण का भी लिया जिम्मा

अनंत अंबानी ने तिरुमला की गौशाला के आधुनिकीकरण में सहयोग देने का भी भरोसा दिलाया। मंदिर परिसर में उन्होंने हाथियों को अपने हाथों से खाना भी खिलाया। एनिमल कन्ज़र्वेशन के प्रति उनका इन्ट्रस्ट पहले भी ‘वंतारा’ प्रोजेक्ट के जरिए सामने आ चुका है और इस यात्रा में भी उन्होंने उसी कमिटमेंट की झलक दिखाई।
Anant Ambani Tirupati Visit: मंदिर प्रशासन ने किया विशेष सम्मान

धार्मिक अनुष्ठान पूरा होने के बाद मंदिर के वैदिक स्कोलर्स ने अनंत अंबानी को वेद आशीर्वचनम् दिया। वहीं मंदिर प्रशासन ने उन्हें पारंपरिक रेशमी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और श्रीवारी तीर्थ प्रसादम भेंट किया। यह जून महीने में अनंत अंबानी की दूसरी तिरुपति यात्रा रही है। इससे पहले वह अपने पिता मुकेश अंबानी और पत्नी राधिका मर्चेंट के साथ भी भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करने पहुंचे थे। उनकी लगातार धार्मिक यात्राएं इस बात का सिग्नल हैं कि बिज़ी बिजनेसमैन की जीवन जीने के बावजूद आध्यात्मिकता उनकी जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बनी हुई है।


Download Android App
Download iOS App




