क्या टूटने की कगार पर है Gaurav Khanna और Akansha Chamola का रिश्ता? ‘लॉक अप 2’ में एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Gaurav Khanna And Akansha Chamola Divorce

Gaurav Khanna And Akansha Chamola Divorce: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला को लंबे समय से टीवी के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिना जाता है। दोनों अक्सर पब्लिक इवेंट्स और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को सपोर्ट करते नजर आते थे। लेकिन अब उनके रिश्ते को लेकर सामने आई एक नई खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है।

दरअसल ‘लॉक अप 2’ में शामिल होने के दौरान आकांक्षा चमोला ने ये दावा किया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया है। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Gaurav Khanna And Akansha Chamola Differences: बच्चों को लेकर अलग-अलग सोच बनी चर्चा का विषय

Gaurav Khanna And Akansha Chamola Divorce
Gaurav Khanna And Akansha Chamola Divorce (Source: Google)

आकांक्षा के बयान के बाद गौरव खन्ना का एक पुराना इंटरव्यू भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने परिवार बढ़ाने को लेकर अपनी राय शेयर की थी। दरअसल ‘बिग बॉस 19’ के दौरान गौरव ने बताया था कि शादी के कई साल बाद भी उनके बच्चे नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने हमेशा अपनी पत्नी की इच्छा का सम्मान किया। उन्होंने कहा था कि वह पिता बनना चाहते थे, लेकिन आकांक्षा उस जिम्मेदारी के लिए तैयार नहीं थीं। ऐसे में उन्होंने कभी उन पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया।

Gaurav Khanna And Akansha Chamola News: गौरव ने कही थी जिम्मेदारी वाली बात

Gaurav Khanna And Akansha Chamola Divorce
Gaurav Khanna And Akansha Chamola Divorce (Source: Google)

गौरव का मानना था कि माता-पिता बनना सिर्फ खुशी का नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी का फैसला होता है। उन्होंने कहा था कि दोनों के बिज़ी प्रोफेशनल शेड्यूल के बीच बच्चे की सही परवरिश करना आसान नहीं होता। यही वजह थी कि उन्होंने इस टॉपिक पर हमेशा सोच-समझकर फैसला लेने की बात कही।

Akansha Chamola Divorce News: मां बनने को लेकर आकांक्षा की अलग सोच

Gaurav Khanna And Akansha Chamola Divorce
Gaurav Khanna And Akansha Chamola Divorce (Source: Google)

दूसरी ओर, ‘बिग बॉस 19’ के फैमिली वीक में आकांक्षा चमोला ने भी खुलकर कहा था कि उन्होंने कभी मां बनने की इच्छा महसूस नहीं की। उनके अनुसार, वह अपने करियर और पर्सनल टारगेट पर ध्यान देना चाहती थीं। आकांक्षा का कहना था कि बच्चा पैदा करने का फैसला तभी लेना चाहिए, जब कोई इंसान मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार हो। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर लोग उनकी इस सोच को सेलफिश मानते हैं, तो यह उनकी पर्सनल राय हो सकती है।

Gaurav Khanna And Akansha Chamola Divorce: पत्नी के फैसले के साथ खड़े थे गौरव

Gaurav Khanna And Akansha Chamola Divorce
Gaurav Khanna And Akansha Chamola Divorce (Source: Google)

उस समय गौरव खन्ना ने भी अपनी पत्नी को सपोर्ट किया था। उन्होंने कहा था कि आकांक्षा सेलफिश नहीं हैं, बल्कि अपने थॉट्स को लेकर ईमानदार और क्लियर हैं। यही वजह थी कि उन्होंने हमेशा उनके इमोशन्स और फैसलों का सम्मान किया। ऐसे में आकांक्षा के हालिया बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग यह कयास लगा रहे हैं कि परिवार बढ़ाने को लेकर दोनों की अलग-अलग सोच शायद रिश्ते में आई दूरी की एक वजह हो सकती है। हालांकि, इस टॉपिक पर दोनों में से किसी ने भी ऑफिशियल तौर पर तलाक की वजह का खुलासा नहीं किया है।

फिलहाल गौरव खन्ना ने इस पूरे मामले पर कोई कोई रिएक्शन नहीं दिया है। ऐसे में अब फैंस की नजरें उनके बयान और ‘लॉक अप 2’ के अपकमिंग एपिसोड्स पर टिकी हुई हैं, जहां इस मुद्दे पर और जानकारी सामने आ सकती है।

Read More: बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘Welcome to the Jungle’, दूसरे दिन भी हुई नोटों की बरसात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।