Welcome to the Jungle Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों की पहली पसंद बन गई है। 26 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से शानदार रिएक्शन देखने को मिल रहा है और इसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि कई जगहों पर फिल्म को क्रिटीसिज़्म का सामना भी करना पड़ा है, पर उसके बावजूद भी सुपरहिट ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की इस तीसरी फिल्म ने पहले दो दिनों में दमदार कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
Welcome to the Jungle Opening Day Collection: ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत

निर्देशक अहमद खान की इस मल्टीस्टारर फिल्म का पेड प्रीव्यू गुरुवार को रखा गया था, जिसमें फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह पहले दिन का कुल कलेक्शन 19 करोड़ रुपये रहा, जिसने फिल्म के लिए बेहतरीन शुरुआत की।
Welcome to the Jungle Second Day Collection: दूसरे दिन कमाई में आया जबरदस्त उछाल

वहीं अब सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 20 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। शनिवार को फिल्म की औसत ऑक्यूपेंसी करीब 33 प्रतिशत रही और देशभर में इसके 10,396 शो डिस्प्ले किए गए। दो दिनों में फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 57.50 करोड़ रुपये के पार निकल चुकी है।
Welcome to the Jungle Breaks Record: कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े

‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की हालिया फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिए हैं। अक्षय की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि ‘जॉली एलएलबी 3’ का ओपनिंग कलेक्शन 12.50 करोड़ रुपये रहा था। वहीं अगर हाल ही में रिलीज हुई शाहीद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर बात करें तो इसने पहले दिन 13.50 करोड़ और दूसरे दिन 16.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इन सभी फिल्मों की तुलना में ‘वेलकम टू द जंगल’ पहले दो दिनों में ज्यादा कमाई करने में सफल रही है।
Welcome to the Jungle Cast: दमदार स्टारकास्ट बनी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत
-1782473102654_d.png)
जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिल्म का निर्माण फिरोज नाडियाडवाला और उनकी टीम ने किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी स्टारकास्ट है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी और लारा दत्ता जैसे टोटल 34 कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। कॉमेडी, एक्शन और मनोरंजन से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल होती दिखाई दे रही है। हालांकि कई जगहों पर मिलने वाले क्रिटीसिज़्म के बाद भी ये फिल्म ऐसे ही अपनी रफ्तार बरकरार रख पाएगी या नहीं, ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा।
Read More: Elvish जल्द करने वाले हैं Jannat Zubair के साथ शादी!, वायरल वीडियो ने खोला राज़


Download Android App
Download iOS App




