Elvish जल्द करने वाले हैं Jannat Zubair के साथ शादी!, वायरल वीडियो ने खोला राज़

Summary :

Elvish Yadav And Jannat Zubair Relation: सोशल मीडिया पर इन दिनों एल्विश यादव और जन्नत जुबैर के रिश्ते को लेकर बातें होनी शुरू हो गई हैं। कई लोगों का मानना है कि ये दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में काफी टाइम से हैं, लेकिन ये कभी ऑफिशियली इस बात को बताते नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर कई लोगों का ये मानना है कि दोनों स्टार्स पॉपुलर शो लाफ्टर शेफ में एक दूसरे के करीब आना शुरू हुए हैं। पर सच्चाई क्या है और क्या नहीं चलिए इसके बारे में हम आपको बताते हैं। Elvish And Jannat Music Album: एल्विश…

Elvish Yadav And Jannat Zubair Relation: सोशल मीडिया पर इन दिनों एल्विश यादव और जन्नत जुबैर के रिश्ते को लेकर बातें होनी शुरू हो गई हैं। कई लोगों का मानना है कि ये दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में काफी टाइम से हैं, लेकिन ये कभी ऑफिशियली इस बात को बताते नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर कई लोगों का ये मानना है कि दोनों स्टार्स पॉपुलर शो लाफ्टर शेफ में एक दूसरे के करीब आना शुरू हुए हैं। पर सच्चाई क्या है और क्या नहीं चलिए इसके बारे में हम आपको बताते हैं।

Elvish And Jannat Music Album: एल्विश और जन्नत के डेटिंग की खबरें हुई वायरल

दरअसल एल्विश और जन्नत के डेटिंग की खबरों ने तब ज्यादा चर्चाएं बटोरी थी, जब दोनों ने एक साथ म्यूजिक एल्बम ‘तेरे दिल में’ काम किया था। इसके बाद से ही फैंस ने ये मान लिया था कि एल्विश और जन्नत एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि इन बातों की उस वक्त कन्फर्मेशन नहीं हो पाई थी। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद ये बात तो लगभग तय हो गई है कि एल्विश और जन्नत के बीच कुछ तो ऐसा है, जो कि वो अपने फैंस से छिपा रहे हैं।

Viral Video Of Laughter Chefs: वायरल वीडियो से सच्चाई आई सामने

Elvish Yadav And Jannat Zubair Relation
Elvish Yadav And Jannat Zubair Relation (Source: Google)

ये वायरल वीडियो लाफ्टर शेफ्स का है, जिसमें सुदेश लहरी, एल्विश यादव और जन्नत जुबैर एक साथ दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में सुदेश मजाकियां अंदाज़ में एल्विश से कहते हैं कि फ्री क्यों खड़े हो, पानी ही दे दो। जिसके बाद जन्नत भी सुदेश की बातों को दोबारा दोहराते हुए एल्विश से कहती हैं कि फ्री क्यों खड़े हो पानी ही दे दो।

इतने में एल्विश पानी लेकर सुदेश को देते हैं, जिसपर सुदेश कहते हैं कि भगवान तुम्हारा भला करे और प्यारी सी वहीं बीवी दे जो तुमने सोची हुई है। इसके बाद एल्विश कहते हैं कि मैने तो बहुत तगड़ी बीवी सोच रखी है हॉलीवुड की। पर जन्नत बीच में बात को काट कर कहती हैं कि गुड़गांव की आएगी गुड़गांव की। इसपर मजाकियां अंदाज में एल्विश रिप्लाई करते हुए जन्नत से कहते हैं कि आएगी तो मुबंई की कही मलाड-वलाड की और इसपर जन्नत बहुत ही शर्माते हुए रिएक्शन अलग सा रिएक्शन देती है।

Elvish Yadav And Jannat Zubair Relation: कन्फर्म हुआ एल्विश और जन्नत का रिलेशन

Elvish Yadav And Jannat Zubair Relation
Elvish Yadav And Jannat Zubair Relation (Source: Google)

बस इस वीडियो को देखकर ही अब लोगों ने ये कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि एल्विश ने अपने आने वाली लाइफ को जन्नत के साथ बीताने का इशारा दे दिया है। क्योंकि अगर आप नहीं जानते तो हम आपको बता दें कि जन्नत जुबैर मुंबई के मलाड वेस्ट में रहती हैं और एल्विश का भगवान से मलाड की बीवी मांगना कही ना कही ये दिखा रहा है कि वो और जन्नत एक दूसरे के साथ हैं। अब भले ही ये दोने कपल इस बातो तो एक्सेप्ट ना करते हो, लेकिन इशारों ही इशारों में ये कई बार इस बात का सबीत दे चुके हैं कि इनके बीच जरूर कुछ ना कुछ तो चल रहा है।

Elvish Yadav And Jannat Zubair Relation
Elvish Yadav And Jannat Zubair Relation (Source: Google)

फिलहाल, दोनों की ओर से इनके ऑफिशियल रिश्ते को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन बार बार जिस तरह ये दोनों एक दूसरे के साथ होने का हिंट सोशल मीडिया पर देते हैं। उसे देखकर तो यही लगता है कि ये एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन इसके बारे में ये कभी किसी को कुछ बताते नहीं हैं। हालांकि आने वाले समय में क्या ये एक-दूसरे का हाथ थामकर हमेशा के लिए एक-दूजे के होंगे या नहीं ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा।

Read More: Sidhu Moosewala Murder Case में करण औजला का था हाथ!, पंजाबी रैपर सुल्तान ढिल्लों ने किए चौंकाने वाले दावे

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।