Sidhu Moosewala Murder Case में करण औजला का था हाथ!, पंजाबी रैपर सुल्तान ढिल्लों ने किए चौंकाने वाले दावे

Summary :

Sidhu Moosewala Murder Case: 29 मई 2022 को पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पॉपुलर सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला (शुभदीप सिंह सिद्धू) की पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। महज 28 साल की उम्र में उनकी मौत ने लाखों फैंस और पूरी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया था। हत्या के बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने इसकी जिम्मेदारी लेने का दावा भी किया था। हालांकि इस घटना को करीब पांच साल बीत गए हैं, लेकिन अब एक बार फिर यह मामला चर्चा में आ…

Sidhu Moosewala Murder Case: 29 मई 2022 को पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पॉपुलर सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला (शुभदीप सिंह सिद्धू) की पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। महज 28 साल की उम्र में उनकी मौत ने लाखों फैंस और पूरी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया था। हत्या के बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने इसकी जिम्मेदारी लेने का दावा भी किया था।

हालांकि इस घटना को करीब पांच साल बीत गए हैं, लेकिन अब एक बार फिर यह मामला चर्चा में आ गया है। क्योंकि पंजाबी रैपर सुल्तान ने सोशल मीडिया पर लाइव सेशन के दौरान कुछ ऐसे दावे किए हैं, जो कि देखते ही देखते अब विवाद का कारण बन गए हैं। जिनकी वजह से इंटरनेट पर इस हत्याकांड को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

Sultan Dhillon Allegation On Karan Aujla: सुल्तान ने लगाए गंभीर आरोप

इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान सुल्तान ने दावा किया कि पंजाबी सिंगर करण औजला का सिद्धू मूसेवाला की हत्या से संबंध था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कथित तौर पर हत्या से जुड़े पैसों की लेनदेन में कुछ पैसे करण औजला की ओर से भी दिए गए थे। हालांकि, ये सभी आरोप सिर्फ सुल्तान ने लगाए हैं और अब तक किसी ऑफिशियल जांच एजेंसी या कानूनी प्रोसेस में इनकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Sidhu Moosewala And Karan Aujla Controversy: पुराना विवाद रहा था चर्चा में

करण औजला और सिद्धू मूसेवाला के बीच लंबे समय तक चली राइवलरी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे चर्चित विवादों में गिनी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच तनाव की शुरुआत साल 2017 में हुई थी। उस समय एक वीडियो सामने आया था, जिसमें सिद्धू कथित तौर से औजला के खिलाफ कमेंट करते दिखाई दिए थे। ऐसे में बताया जाता है कि यह वीडियो बाद में औजला की मैनेजमेंट टीम तक पहुंच गया, जिससे दोनों कलाकारों के रिश्तों में खटास बढ़ गई।

समय-समय पर दोनों के बीच विवाद शांत होता नजर आया, लेकिन एक-दूसरे को नीचा दिखाने और गिराने वाले आरोप औए दिन इनके कॉम्पटीशन को हवा देते दिखाई दिए। खासकर करण औजला के गाने ‘लफाफे’ को कई लोगों ने सिद्धू मूसेवाला पर इनडायरेक्ट हमला माना था।

Karan Aujla For Sidhu Moosewala: श्रद्धांजलि के जरिए खत्म करने की कोशिश

सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद साल 2023 में करण औजला ने ‘मां’ नाम का एक गाना रिलीज किया था। इस गाने को उन्होंने मूसेवाला की मूर्ति को डेडिकेट किया था। सोशल मीडिया पर कई फैंस ने इसे दोनों कलाकारों के बीच पुराने विवाद को पीछे छोड़कर सम्मान दिखाते हुए आगे बढ़ने की पहल के रूप में देखा।

Sidhu Moosewala Murder Case: वायरल तस्वीरों से भी उठा था विवाद

Sidhu Moosewala Murder Case
Sidhu Moosewala Murder Case (Source: Google)

हालंकि कुछ समय पहले एक और विवाद उस वक्त सामने आया था, जब सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें वायरल हुईं जिनमें सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी अनमोल बिश्नोई को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित बेकर्सफील्ड में एक शादी सेलिब्रेशन के दौरान करण औजला और शैरी मान के साथ देखा गया था। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद दोनों सिंगर्स को क्रिटीसिज़्म का सामना करना पड़ा था। हालांकि, करण औजला और शैरी मान ने एक्सप्लेनेशन देते हुए कहा था कि उन्हें फंक्शन में अनमोल बिश्नोई की मौजूदगी की कोई जानकारी नहीं थी और न ही उन्हें पहले से उसके आने की जानकारी थी।

फिलहाल, सुल्तान द्वारा लगाए गए हालिया आरोपों पर करण औजला की ओर से कोई ऑफिशियल रिएक्शन सामने नहीं आया है। वहीं, इन आरोपों की इंडिपेंडेंट या ऑफिशियल पुष्टि भी नहीं हुई है।

Read More: Samay Raina की फिर बढ़ी मुश्किलें, जानें Indias Got Latent 2 को लेकर क्यों मचा बवाल?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।