Controversy On Indias Got Latent 2: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ एक बार फिर चर्चा में आ गया है। क्योंकि शो के दूसरे सीजन का पहला एपिसोड 20 जून को रिलीज किया गया, जिसे शुरु में तो दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। लेकिन एपिसोड के रिलीज होने के कुछ ही समय बाद शो विवादों में घिर गया और सोशल मीडिया पर इसको लोगों ने क्रिटीसाइज़ करना शुरू कर दिया।
Guest In Indias Got Latent 2: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बनीं पहली मेहमान

सीजन 2 के पहले एपिसोड में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए पहुंचीं। शो के दौरान समय रैना ने अपने अलग अंदाज में आलिया की फिल्मों और उनके पुराने बयानों पर हल्के-फुल्के मजाक किए। इस दौरान आलिया और शरवरी भी हंसती और बातचीत का मज़ा लेती नजर आईं।
Reason Behind Controversy: सेंसिटीव मुद्दे पर कमेंट बनी विवाद की वजह

हालांकि, एपिसोड का एक हिस्सा फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया। दरअसल शो में अमेरिकी कारोबारी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े एक सेंसिटीव मुद्दे पर मजाक किया गया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़े रिएक्शन दिए हैं। दर्शकों का कहना है कि ऐसे गंभीर और सेसिंटीव मामलों को मजाक की चीज़ बनाना सही नहीं है। इसी वजह से शो को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है।
Fans Reaction On Social Media: सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी

कई यूजर्स ने शो के निर्माताओं और पैनलिस्ट्स को क्रिटीसाइज़ करते हुए कहा कि गंभीर अपराधों और संवेदनशील मामलों पर हंसी-मजाक करना दर्शकों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों ने इस हिस्से को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया और शो के साथ साथ समय रैना को भी लताड़ना शुरू कर दिया।
Indias Got Latent 2 News: फिर विवादों में आया शो

यह पहली बार नहीं है जब ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवादों में आया हो। शो का पहला सीजन भी कई वजहों से चर्चा और विवाद का केंद्र बना था। उस समय बढ़ते विवाद के बाद शो से जुड़े कई वीडियो इंटरनेट से हटा दिए गए थे। अब ऐसे में दूसरे सीजन की शुरुआत भी विवादों के साथ ही हुई है।
Controversy On Indias Got Latent 2: दर्शकों ने बताया ‘स्क्रिप्टेड’ और ‘बनावटी’

विवाद के अलावा कुछ दर्शकों ने शो के फॉर्मेट और कंटेंट पर भी सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि नया सीजन पहले की तुलना में ज्यादा स्क्रिप्टेड और बनावटी महसूस हो रहा है। कुछ लोगों ने तो इसकी तुलना रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से भी कर दी। दर्शकों का मानना है कि पहले सीजन में जो सहजता, बेबाकी और बिना तैयारी वाली कॉमेडी देखने को मिलती थी, वह दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में नजर नहीं आई। अब ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड्स में शो दर्शकों का भरोसा दोबारा जीत पाएगा है फिर यह विवाद और आगे बढ़ेगा।


Download Android App
Download iOS App




