Surya ko Majboot Karne ke Upay: कमजोर सूर्य के कारण आ रही है करियर में बाधा? रविवार को करें ये 5 असरदार उपाय

Summary :

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा गया है। सूर्य हमारे अंदर की ताकत, भरोसे, लीडरशिप, इज्जत, सरकारी कामों में कामयाबी, पिता, सेहत और जोश से जुड़े हैं। माना जाता है कि अगर कुंडली में सूर्य मजबूत हो, तो समाज में इज्जत मिलती है, सही फैसले लेने की ताकत बढ़ती है और कामयाबी के नए रास्ते खुलते हैं। वहीं, सूर्य कमजोर होने पर खुद पर भरोसा कम हो जाता है, बदनामी का डर रहता है, सेहत खराब होती है और करियर में रुकावटें आती हैं। इसीलिए रविवार का दिन सूर्य देव की पूजा के लिए सबसे…

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा गया है। सूर्य हमारे अंदर की ताकत, भरोसे, लीडरशिप, इज्जत, सरकारी कामों में कामयाबी, पिता, सेहत और जोश से जुड़े हैं। माना जाता है कि अगर कुंडली में सूर्य मजबूत हो, तो समाज में इज्जत मिलती है, सही फैसले लेने की ताकत बढ़ती है और कामयाबी के नए रास्ते खुलते हैं। वहीं, सूर्य कमजोर होने पर खुद पर भरोसा कम हो जाता है, बदनामी का डर रहता है, सेहत खराब होती है और करियर में रुकावटें आती हैं। इसीलिए रविवार का दिन सूर्य देव की पूजा के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस दिन सच्चे मन और नियम से पूजा करने व कुछ आसान उपाय (Sunday Remedies) करने से सूर्य देव का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानें कि कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए कौन-कौन से उपाय (Surya ko Majboot Karne ke Upay) लाभकारी होंगे।

Surya ko Majboot Karne ke Upay: इन 5 उपायों से कुंडली में मजबूत होंगे सूर्य देव

1. सूर्य देव को अर्घ्य दें

Surya ko Majboot Karne ke Upay
Surya ko Jal dena (Source: Social Media)

रविवार की सुबह जल्दी उठकर नहाएं और साफ, लाल या हल्के नारंगी रंग के कपड़े पहनें। इसके बाद तांबे के लोटे में पानी लें और उसमें लाल फूल, रोली, चावल और थोड़ा सा गुड़ या लाल चंदन मिला लें। अब उगते हुए सूर्य को यह जल चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय गिरते हुए पानी की धार के बीच से सूर्य देव को देखना बहुत शुभ माना जाता है।

2. मंत्र और स्तोत्र का पाठ करें

पूजा करते समय ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का 11, 21 या 108 बार जाप करना अच्छा होता है। अगर संभव हो, तो आदित्य हृदय स्तोत्र या सूर्य चालीसा का पाठ भी करें। मान्यताओं के अनुसार, इससे मन की ताकत बढ़ती है और अंदर पॉजिटिव एनर्जी आती है।

3. लाल चीजों का दान करें

daan
daan (Source: Social Media)

रविवार को लाल रंग की चीजों का दान करना बहुत अच्छा माना जाता है। इस दिन आप किसी जरूरतमंद को गेहूं, गुड़, तांबे के बर्तन, लाल कपड़े, लाल फल या मसूर की दाल दान कर सकते हैं। माना जाता है कि इससे सूर्य का बुरा असर कम होता है और अच्छे नतीजे मिलने लगते हैं।

4. गरीबों की मदद करें

रविवार के दिन अपनी हैसियत के हिसाब से गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना पुण्य का काम माना जाता है। इस दिन किसी को खाना, कपड़े या जरूरत का सामान दान करने से शुभ फल मिलते हैं।

5. पिता और बुजुर्गों का आदर

ज्योतिष में सूर्य का संबंध पिता और घर के बड़े-बुजुर्गों से जोड़ा गया है। इसलिए रविवार के दिन अपने पिता का सम्मान करें, उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें और बड़े-बूढ़ों की सेवा करें। ऐसा करने से सूर्य देव जल्दी प्रसन्न होते हैं।

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।