Fifa World Cup: Knock Out स्टेज में पहुंची रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम, क्या लियोनेल मेस्सी से होने वाला है मुकाबला?

Summary :

FIFA World Cup Portugal Vs Argentina: फीफा विश्व कप 2026 में आज खेला गया पुर्तगाल और कोलंबिया के बीच का मुकाबला रोमांचक ड्रॉ पर खत्म हुआ। मैच के आकरी पलों में ऐसा लगा कि कोलंबिया जीत दर्ज कर लेगा, लेकिन 90वें मिनट में किया गया कोलंबिया का गोल ऑफसाइड करार दिए जाने के बाद इनवेलिड घोषित कर दिया गया। इस फैसले ने जहां पुर्तगाल के फैंस को राहत दी, वहीं कोलंबिया के फैंस की उम्मीदें टूट गईं। पूरे मैच में कोलंबिया ने शानदार आक्रामक खेल दिखाया और कई बार गोल करने के करीब पहुंचा, लेकिन पुर्तगाल के गोलकीपर ने बेहतरीन…

FIFA World Cup Portugal Vs Argentina: फीफा विश्व कप 2026 में आज खेला गया पुर्तगाल और कोलंबिया के बीच का मुकाबला रोमांचक ड्रॉ पर खत्म हुआ। मैच के आकरी पलों में ऐसा लगा कि कोलंबिया जीत दर्ज कर लेगा, लेकिन 90वें मिनट में किया गया कोलंबिया का गोल ऑफसाइड करार दिए जाने के बाद इनवेलिड घोषित कर दिया गया। इस फैसले ने जहां पुर्तगाल के फैंस को राहत दी, वहीं कोलंबिया के फैंस की उम्मीदें टूट गईं।

पूरे मैच में कोलंबिया ने शानदार आक्रामक खेल दिखाया और कई बार गोल करने के करीब पहुंचा, लेकिन पुर्तगाल के गोलकीपर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को पीछे नहीं होने दिया। वहीं आखरी मिनटों में कोलंबिया ने आखिरकार गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया, लेकिन वीडियो जांच के बाद रेफरी ने इसे ऑफसाइड मानते हुए गोल रद्द कर दिया।

Which Team Dominates In Group K: ग्रुप में कौन रहा आगे?

FIFA World Cup Portugal Vs Argentina
FIFA World Cup Portugal Vs Argentina (Source: Google)

ड्रॉ के बावजूद कोलंबिया ने ग्रुप K में टॉप पोजिशन हासिल किया। टीम ने तीन मैचों में 7 प्वाइंट हासिल किए, जबकि पुर्तगाल 5 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर रहा। वहीं, ग्रुप के दूसरे मुकाबले में डीआर कांगो ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराकर नॉकआउट में जगह बनाई। इस तरह ग्रुप K से कोलंबिया, पुर्तगाल और डीआर कांगो ने राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालीफाई कर लिया।

Portugal Match In Knockout: नॉकआउट में पुर्तगाल का मुकाबला किससे?

FIFA World Cup Portugal Vs Argentina
FIFA World Cup Portugal Vs Argentina (Source: Google)

राउंड ऑफ 32 में पुर्तगाल की टक्कर मजबूत टीम क्रोएशिया से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शुक्रवार, 3 जुलाई को टोरंटो में खेला जाएगा। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि क्या इस वर्ल्ड कप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी आमने-सामने आ सकते हैं या नहीं।

FIFA World Cup Portugal Vs Argentina: क्या होगा पुर्तगाल बनाम अर्जेंटीना मुकाबला?

FIFA World Cup Portugal Vs Argentina
FIFA World Cup Portugal Vs Argentina (Source: Google)

फुटबॉल फैंस का लंबे समय से सपना है कि वो वर्ल्ड कप में एक बार फिर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी को आमने-सामने खेलते देखें। हालांकि मौजूदा राउंड ऑफ 32 में दोनों टीमें अलग-अलग हिस्से में हैं। ऐसे में पुर्तगाल और अर्जेंटीना की भिड़ंत सिर्फ तभी हो सकती है, जब दोनों टीमें अपने-अपने सभी मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंचें।

Argentina Match In Knockout: अर्जेंटीना का अगला मुकाबला

FIFA World Cup Portugal Vs Argentina
FIFA World Cup Portugal Vs Argentina (Source: Google)

राउंड ऑफ 32 में अर्जेंटीना का सामना केप वर्दे से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शनिवार, 4 जुलाई को खेला जाएगा। ऐसे में अगर अर्जेंटीना और पुर्तगाल लगातार जीत दर्ज करते हैं, तभी फाइनल में दुनिया को रोनाल्डो बनाम मेसी का मोस्ट अवेटेड मुकाबला देखने को मिलेगा।

Read More: Rishabh Pant के बाद अब सामने आई Vaibhav Sooryavanshi की रेटिंग एडजस्टमेंट वेल्यू, 35 करोड़ में बिके ‘बेबी बॉस’!

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।