Newzealand ODI Team: इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, ये 2 प्लेयर्स हुए बाहर

Summary :

भारत के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। चोट के चलते रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए न्यूजीलैंड ने स्क्वाड में कई बदलाव किए हैं। टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट और मैट फिशर को टीम में शामिल किया गया है। हेड कोच रॉब वॉल्टर ने दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने पर निराशा जताई है और आगामी टेस्ट सीरीज को देखते हुए उनकी वापसी में जल्दबाजी नहीं करने का फैसला किया है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि टीम के दो अहम खिलाड़ी रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। ये दोनों खिलाड़ी इससे पहले भारत के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं बन पाए थे। इस सीरीज में न्यूजीलैंड को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था। रचिन जहां कंधे की चोट से परेशान हैं, वहीं चैपमैन हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं।

आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर से होगा। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाएगा। मार्क चैपमैन को यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक, हाल ही में कराए गए MRI स्कैन के बाद यह साफ हुआ है कि उन्हें पूरी तरह फिट होने में अभी करीब दो हफ्ते का समय और लगेगा। वहीं, रचिन रवींद्र को भी कंधे की चोट से उबरने के लिए एडिशनल समय की जरूरत है।

Newzealand ODI Team: हेड कोच रॉब वॉल्टर को सता रही खिलाड़ियों की फिटनेस की चिंता

Rob Walter Is Affraid Of Newzealand's Team Players
Rob Walter Is Affraid Of Newzealand’s Team Players (Source: Google)

दो एक्सपीरिएंस्ड खिलाड़ियों के बाहर होने पर न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वॉल्टर ने निराशा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र टीम के बेहद अहम खिलाड़ी हैं और उनका सीरीज से बाहर होना काफी निराशाजनक है। कोच ने साथ ही साफ किया कि इसी महीने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी खेली जानी है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहता। उनकी प्राइयोरिटी खिलाड़ियों को पूरी तरह फिट होने का समय देना है।

न्यूजीलैंड की टीम में हुए कई बदलाव

Changes In Newzealand Team
Changes In Newzealand Team (Source: Google)

रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन की एबसेंस के चलते न्यूजीलैंड ने अपने वनडे स्क्वाड में कई बदलाव किए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट को अब पूरी वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है। पहले उन्हें सिर्फ आखिरी दो मुकाबलों के लिए चुना गया था, लेकिन अब वह शुरुआती तीन मैचों में भी खेलते नजर आएंगे।

इसके अलावा बाएं हाथ के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स को पहले तीन वनडे मैचों के लिए टीम में जगह मिली है, जबकि डीन फॉक्सक्रॉफ्ट आखिरी दो मुकाबलों में न्यूजीलैंड की ओर से खेलेंगे। तेज गेंदबाज मैट फिशर को भी शुरुआती तीन मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है। वह पहले से ही आखिरी दो वनडे मैचों के लिए टीम का हिस्सा थे।

पहले तीन वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम

New Zealand team For First 3 Matches
New Zealand team For First 3 Matches (Source: Google)

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग और ब्लेयर टिकनर।

आखिरी दो वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम

New Zealand Team For Last 2 ODI Matches
New Zealand Team For Last 2 ODI Matches (Source: Google)

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

Read More: WTC Final 2027: ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले फाइनल के समीकरण, टीम इंडिया के लिए अब सभी 7 टेस्ट जीतना जरूरी!

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।