Budh Asta 2026 Unlucky Zodiac Signs: 30 जून से ‘बुध’ होंगे अस्त, इन 4 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन; बढ़ेंगी मुश्किलें

Summary :

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का बहुत बड़ा महत्व होता है। बुध को बुद्धि, बातचीत, व्यापार और समझदारी का स्वामी माना जाता है। 30 जून को बुध ग्रह ‘अस्त’ होने जा रहे हैं। जब कोई ग्रह सूर्य के बहुत पास आ जाता है, तो उसकी ताकत कम हो जाती है, ज्योतिषीय भाषा में इसी को अस्त होना कहते हैं। इसके कारण लोगों के फैसले लेने की क्षमता, बातचीत और पैसों की स्थिति पर सीधा असर पड़ेगा। जून के आखिर में होने वाला यह बदलाव कुछ राशियों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं कि किन्हें (Budh Asta 2026…

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का बहुत बड़ा महत्व होता है। बुध को बुद्धि, बातचीत, व्यापार और समझदारी का स्वामी माना जाता है। 30 जून को बुध ग्रह ‘अस्त’ होने जा रहे हैं। जब कोई ग्रह सूर्य के बहुत पास आ जाता है, तो उसकी ताकत कम हो जाती है, ज्योतिषीय भाषा में इसी को अस्त होना कहते हैं। इसके कारण लोगों के फैसले लेने की क्षमता, बातचीत और पैसों की स्थिति पर सीधा असर पड़ेगा। जून के आखिर में होने वाला यह बदलाव कुछ राशियों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं कि किन्हें (Budh Asta 2026 Unlucky Zodiac Signs) इस समय सावधान रहना होगा।

Budh Asta 2026 Unlucky Zodiac Signs: किन 4 राशियों के लिए घातक समय?

1. मिथुन राशि (Gemini)

Mithun Rashi
Mithun Rashi

मिथुन राशि के मालिक स्वयं बुध ग्रह ही हैं, इसलिए इसका सबसे ज्यादा असर आप पर ही पड़ेगा। ऑफिस या काम की जगह पर साथियों के साथ गलतफहमी हो सकती है। आपकी कही गई बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है, जिससे फालतू के झगड़े हो सकते हैं। इस समय बिजनेस से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला न लें और कहीं भी नया पैसा इन्वेस्ट करनेसे बचें। अपने बातचीत पर कंट्रोल रखें।

2. कन्या राशि (Virgo)

Kanya Rashi
Kanya Rashi

कन्या भी बुध की ही राशि है, इसलिए बुध के कमजोर होने से आपके काम और सेहत दोनों पर असर पड़ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों पर काम का बोझ अचानक बढ़ जाएगा। बहुत मेहनत करने के बाद भी मनमुताबिक नतीजा न मिलने से आप तनाव में आ सकते हैं या चिढ़चिढ़े हो सकते हैं। सेहत का पूरा ध्यान रखें, खासकर पेट और स्किन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें।

3. वृश्चिक राशि (Scorpio)

Vrishchik Rashi
Vrishchik Rashi

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय पैसों के मामले में तंगी ला सकता है। अचानक कुछ बड़े खर्चे आ सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ जाएगा। अगर पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, तो नुकसान हो सकता है। इस दौरान किसी को भी उधार पैसा न दें, क्योंकि वह पैसा वापस मिलने में बहुत परेशानी होगी। सफर करते समय अपने सामान का खास ख्याल रखें।

4. मीन राशि (Pisces)

Meen Rashi
Meen Rashi

मीन राशि वालों के परिवार और रिश्तों में इस बदलाव के कारण कड़वाहट आ सकती है। जीवनसाथी या घर के लोगों के साथ विचारों में मतभेद या अनबन बढ़ सकती है। पार्टनरशिप वाले बिजनेस में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है। किसी भी जरूरी डॉक्यूमेंट को बिना पढ़े साइन न करें। रिश्तों में धीरज रखें और फालतू की बहस से बचें।

Budh Asta 2026 Remedies: बुध के बुरे असर से बचने के आसान उपाय

  • ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का रोज 108 बार जाप करें।
  • हर बुधवार को गाय को हरी घास या पालक खिलाएं।
  • बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक का भोग लगाएं।
  • बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल या हरे कपड़े का दान करना अच्छा रहता है।
इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।