मुर्हरम जुलूस में 30,000 लोगों को मारने की साजिश नाकाम, जहरीले कैप्सूल बांट रहा था शख्स, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

Summary :

मुंबई पुलिस ने मुहर्रम जुलूस के दौरान जहरीले कैप्सूल बांटने की एक बड़ी साजिश नाकाम की है। पुलिस ने इस मामले में फैयाज प्रेमजी नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिना किसी अनुमति के दर्द से राहत के नाम पर लोगों को कैप्सूल बांट और बेच रहा था। पुलिस टीम ने फैयाज को कैप्सूल बांटते हुए देखा। शक होने पर पुलिस ने उसे पूछताछ की और उसके पास से कैप्सूल जब्त किए। जांच में सामने आया कि ये जिंक फॉस्फाइड से भरी गोलियां है, जो बहुत जहरीला और चूहे मारने वाला जहर है।…

मुंबई पुलिस ने मुहर्रम जुलूस के दौरान जहरीले कैप्सूल बांटने की एक बड़ी साजिश नाकाम की है। पुलिस ने इस मामले में फैयाज प्रेमजी नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिना किसी अनुमति के दर्द से राहत के नाम पर लोगों को कैप्सूल बांट और बेच रहा था। पुलिस टीम ने फैयाज को कैप्सूल बांटते हुए देखा। शक होने पर पुलिस ने उसे पूछताछ की और उसके पास से कैप्सूल जब्त किए। जांच में सामने आया कि ये जिंक फॉस्फाइड से भरी गोलियां है, जो बहुत जहरीला और चूहे मारने वाला जहर है।

Zinc Phosphide Capsules: चूहे मारने वाले जहर से भरे जा रहे थे कैप्सूल

पुणे के रहने वाले फैयाज प्रेमजी नाम के एक पेंट कारोबारी (जो बी.बी.ए. पास है) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने कुबूला कि उसने 30 हजार खाली कैप्सूल और 50 किलो ‘जिंक फॉस्फाइड’ (चूहे मारने का खतरनाक जहर) मंगवाया था। वह काफी दिनों से अपने ठिकाने पर इन कैप्सूलों में जहर भरने का काम कर रहा था।

Muharram Procession Security: कैप्सूल बांटते समय पुलिस ने दबोचा

डीसीपी जयंत मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शुक्रवार की रात भायखला पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में मुहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान मुंबई पुलिस की एक विशेष टीम को एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जो वहां मौजूद लोगों को कुछ कैप्सूल बेच रहा था।

पुलिस ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए बिना किसी अनुमति के कैप्सूल बांट रहे इस शख्स को हिरासत में ले लिया और उसके पास से शुरुआती स्टॉक को जब्त कर लिया। इसके बाद पुलिस ने शख्स का मोबाइल नंबर, आधार और पासपोर्ट की जानकारी लेकर जांच शुरू की।

Mumbai police arrest zinc phosphide capsules case
 

शुरुआती पूछताछ कर उससे जरूरी डिटेल्स लेकर आरोपी को छोड़ने के बाद सुबह करीब 4 बजे पुलिस को एक एमएलसी रिपोर्ट मिली, जहां सलमान सैयद नाम के एक पीड़ित को अचानक तेज पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। पीड़ित ने बताया कि उसने जुलूस के दौरान एक अनजान शख्स से कैप्सूल लेकर खाया था। इस सूचना के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर आरोपी को उसके ठिकाने से धर दबोचा।

आरोपी के खिलाफ जहर देने और हत्या की कोशिश का केस दर्ज

जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी साल 2025 में ईरान और इराक गया था। पुलिस इस साजिश की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है। आरोपी फैयाज प्रेमजी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 110 और 123 के तहत जहर देने और हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शिया खोजा मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखता है।

हजारों लोगों को भारी नुकसान पहुंचाने का मकसद

आरोपी का मकसद भीड़भाड़ वाले धार्मिक जुलूस को निशाना बनाकर हजारों लोगों को भारी नुकसान पहुंचाना था। वह लोगों को यह झूठ बोलकर कैप्सूल बांट रहा था कि इससे शरीर का दर्द तुरंत ठीक हो जाएगा। हालांकि, पुलिस ने समय रहते उसे गिरफ्तार कर एक बड़ी त्रासदी और जनहानि (Police Foil Alleged Plot) को टाल दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है, ताकि इस खौफनाक साजिश में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।