Jyestha Purnima 2026 Lucky Zodiac Signs: इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगी ज्येष्ठ पूर्णिमा
1. मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए यह पूर्णिमा बहुत शुभ मानी जा र ही है। आपके जितने भी काम काफी समय से रुके हुए थे, वे सब अब बिना किसी रुकावट के पूरे हो जाएंगे। नौकरी करने वाले लोगों को आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। आपकी सैलरी बढ़ सकती है और नौकरी में प्रमोशन होने के भी अच्छे योग हैं। जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें कोई बड़ा और फायदेमंद बिजनेस डील मिल सकता है।
2. मिथुन राशि

इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मिथुन राशि वालों पर देवी लक्ष्मी की खास कृपा रहने वाली है। आपकी पैसों की स्थिति पहले से बहुत बेहतर और मजबूत हो जाएगी। आपको अपनी पुरानी पारिवारिक संपत्ति से कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। घर-परिवार में सुख-शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा। अगर आप कहीं पैसा इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं, तो यह समय सबसे अच्छा है, क्योंकि आगे चलकर इससे आपको कई गुना ज्यादा मुनाफा होगा।
3. तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए भी यह पूर्णिमा बहुत शुभ और तरक्की लेकर आने वाली है। माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से आपके घर में पैसा आएगा और सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। अगर आपके सिर पर कोई पुराना कर्ज या उधार है, तो उससे भी आपको बहुत जल्द राहत मिल जाएगी। अगर आप कोई नया काम या बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए यह समय बिल्कुल सही है।
4. धनु राशि

धनु राशि वालों के जीवन में इस दौरान कई अच्छे और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आपको अपने करियर और काम-काज में बड़ी सफलता मिलेगी। जो लोग काफी समय से नई नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें नौकरी के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के योग हैं और आपके परिवार में हंसी-खुशी तथा शांति का माहौल बना रहेगा।
5. कुंभ राशि



Download Android App
Download iOS App




