Aakash Chopra Playing 11: इंडिया और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेला जाएगा। पहला मैच गंवाने के बाद श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी वाली भारतीय टीम के सामने सीरीज बचाने की बड़ी चुनौती है। मेजबान आयरलैंड फिलहाल 1-0 की बढ़त पर है और भारत को सीरीज में बने रहने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।
पहले मैच में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिलने पर क्रिकेट फैंस ने जमकर नाराजगी जताई थी। हालांकि, भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दूसरे टी20 के लिए जिन बदलावों की सलाह दी है, उनमें भी वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल नहीं है।
Vaibhav Sooryavanshi Debut In India: वैभव के डेब्यू का इंतजार जारी

महज 15 साल की उम्र में आईपीएल और इंडिया-ए के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में जगह मिलने के बाद उनके इंटरनेशनल डेब्यू का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 के दौरान भी बड़ी संख्या में दर्शक उन्हें खेलते देखने की उम्मीद लेकर स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। इसी वजह से इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी इस फैसले पर हैरानी जताई थी। उनका मानना था कि मौजूदा समय में वैभव टी20 क्रिकेट के सबसे रोमांचक युवा खिलाड़ियों में से एक हैं।
Aakash Chopra Suggestion: आकाश चोपड़ा ने सुझाए दो बदलाव

हालांकि अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा का मानना है कि दूसरे टी20 में टीम इंडिया को गेंदबाजी डिपार्टमेंट में दो बदलाव करने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर करके युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को टी20 इंटरनेशनल डेब्यू का मौका दिया जाना चाहिए। आकाश ने प्रसिद्ध के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि छह टी20 मुकाबलों में उनके आठ विकेट जरूर हैं, लेकिन 11.54 की इकॉनमी टीम के लिए चिंता का विषय है।
इसके अलावा उन्होंने वाशिंगटन सुंदर की जगह एक्सपीरिएंस्ड लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को खिलाने की सलाह दी। उनका मानना है कि अगर बल्लेबाजी की अतिरिक्त जरूरत नहीं है तो एक अतिरिक्त विकेट लेने वाले गेंदबाज के साथ उतरना टीम के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा।
Suryansh Shedge In Playing 11: सुयश शेडगे भी हो सकते हैं विकल्प
आकाश चोपड़ा ने यह भी कहा कि अगर टीम मैनेजमेंट नंबर-8 तक बल्लेबाजी मजबूत रखना चाहता है, तो रवि बिश्नोई की बजाय ऑलराउंडर सुयश शेडगे को डेब्यू कराया जा सकता है। उनके मुताबिक शेडगे यूज़फुल बल्लेबाजी के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर प्रभावी गेंदबाजी भी कर सकते हैं।
Aakash Chopra Playing 11: आकाश चोपड़ा की संभावित भारतीय प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा
संजू सैमसन (विकेटकीपर)
ईशान किशन
श्रेयस अय्यर (कप्तान)
तिलक वर्मा
शिवम दुबे
अक्षर पटेल
हर्षित राणा
रवि बिश्नोई
अर्शदीप सिंह
प्रिंस यादव
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट दूसरे टी20 के प्लेइंग-11 में बदलाव करता है या पहले मैच की टीम पर ही भरोसा जताता है। साथ ही फैंस की नजरें इस बात पर भी रहेंगी कि क्या वैभव सूर्यवंशी को आखिरकार इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिलता है या उनका इंतजार अभी और लंबा होगा, ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा।


Download Android App
Download iOS App




