Anant Ambani Mundan: रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई कारोबार और पारिवारिक समारोह नहीं, बल्कि उनकी गहरी धार्मिक आस्था है। अपनी शादी की दूसरी सालगिरह से कुछ दिन पहले ही अनंत अंबानी आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध तिरुमला श्री वेंकटेश्वर स्वामी (तिरुपति बालाजी) मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने सदियों पुरानी सनातन परंपरा का पालन करते हुए अपना मुंडन कराया। तिरुपति में बाल दान को श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है। उनकी इस सादगी भरी धार्मिक यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
सुप्रभात सेवा में शामिल हुए अनंत अंबानी
तिरुमला मंदिर की यात्रा के दौरान अनंत अंबानी पूरी तरह पारंपरिक दक्षिण भारतीय वेशभूषा में नजर आए। उन्होंने सफेद धोती, अंगवस्त्रम और लाल-सुनहरे रंग का रेशमी शॉल धारण किया। सुबह होने वाली पवित्र सुप्रभात सेवा में शामिल होने के बाद उन्होंने गर्भगृह में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
#WATCH | Tirupati, Andhra Pradesh: Reliance Industries Executive Director, Anant Ambani, visited Tirumala Sri Venkateswara Swami Temple for Suprabhata Seva and offered prayers. He also donated his hair to the temple. pic.twitter.com/uaibgvEFlI
— ANI (@ANI) June 28, 2026
मंदिर परिसर से सामने आए वीडियो में अनंत अंबानी मंदिर के गजराजों को फल और चारा खिलाते हुए भी नजर आए। उनके इस सरल और श्रद्धाभाव व्यवहार की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
क्या है तिरुपति में बाल दान की परंपरा?
तिरुपति बालाजी मंदिर में बाल दान, हिंदू धर्म की सबसे प्राचीन और पवित्र परंपराओं में से एक मानी जाती है। इस परंपरा में श्रद्धालु अपनी आस्था, विनम्रता और भगवान के प्रति समर्पण व्यक्त करने के लिए अपने बाल अर्पित करते हैं।
कई भक्त अपनी मनोकामना पूरी होने पर भगवान के प्रति कृतज्ञता जताने के लिए भी यह धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान अपना अहंकार त्याग करता है और भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्पण दिखाता है।
श्रद्धालुओं के लिए रिलायंस का बड़ा ऐलान
धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने के बाद अनंत अंबानी ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के अधिकारियों से मुलाकात कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और परिवहन व्यवस्था पर चर्चा की।
अनंत अंबानी ने तिरुपति बालाजी के चरणों में अपने बाल समर्पित किए#AnantAmbani #TirupatiBalajiTemple #hairofferingritual #religiousceremony #IndianCulture pic.twitter.com/eksmxxHHHy
— Punjab Kesari (@PunjabKesariCom) June 28, 2026
इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि रिलायंस इंडस्ट्रीज तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को 25 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराएगी। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 27.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही कंपनी इन बसों के संचालन के लिए आवश्यक चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित करेगी, जिससे मंदिर परिसर में परिवहन व्यवस्था अधिक आधुनिक, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल बन सके।


Download Android App
Download iOS App




