Ananya Pandey का भरतनाट्यम बना लोगों के लिए सिरदर्द, ‘Chand Mera Dil’ के रिलीज होते ही एक्ट्रेस हुईं ट्रोल

Summary :

Ananya Panday Trolled: Ananya Panday इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म Chand Mera Dil को लेकर चर्चा में हैं। क्योंकि फिल्म का एक भरतनाट्यम डांस सीक्वेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन इस क्लिप को लेकर एक्ट्रेस का जमकर मज़ाक बनाया जा रहा है और तो और उन्हें इसी वजह से क्रिटीसीज़्म का सामना भी करना पड़ रहा है। Ananya Panday News: ट्रोलर्स के निशाने पर अनन्या पांडे Someone needs to stop Ananya Pandey ji before she further destroys Bharatanatyam. That audacity to have Nataraja idol in the background and perform…

Ananya Panday Trolled: Ananya Panday इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म Chand Mera Dil को लेकर चर्चा में हैं। क्योंकि फिल्म का एक भरतनाट्यम डांस सीक्वेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन इस क्लिप को लेकर एक्ट्रेस का जमकर मज़ाक बनाया जा रहा है और तो और उन्हें इसी वजह से क्रिटीसीज़्म का सामना भी करना पड़ रहा है।

Ananya Panday News: ट्रोलर्स के निशाने पर अनन्या पांडे

वायरल वीडियो में अनन्या पारंपरिक ऑउटफिट में नजर आ रही हैं और भरतनाट्यम के साथ कंटेम्पररी डांस स्टाइल का मिक्सचर लोगों के सामने प्रेजेंट करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स को उनका यह परफॉर्मेंस खास पसंद नहीं आया है। कई लोगों ने उनके डांस मूव्स को “रोबोटिक” बताया, जबकि कुछ ने इसे क्लासिकल डांस का अपमान तक करार दिया।

Reaction On Ananya’s Viral Video: यूजर्स ने दी अपनी राय

Ananya Panday Trolled
Ananya Panday Trolled (Source: Social Media)

ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों ने खुलकर अपनी राय रखी है। एक यूजर ने लिखा कि उन्होंने 10 साल से ज्यादा समय तक क्लासिकल डांस सीखा है और यह प्रेजेंटेशन उन्हें बेहद ही खराब लगी। यूजर के अनुसार, जिसे डांस की थोड़ी भी समझ होगी, वह इसे अच्छा नहीं कहेगा।

Ananya Panday Trolled
Ananya Panday Trolled (Source: Social Media)

वहीं एक रेडिट यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि उन्हें समझ ही नहीं आया कि अनन्या कौन सा डांस कर रही थीं, क्योंकि यह भरतनाट्यम जैसा बिल्कुल नहीं लग रहा था। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो उनकी तुलना Sai Pallavi से भी कर दी। एक यूजर ने लिखा कि अनन्या का डांस देखकर उन्हें साई पल्लवी के शानदार डांस परफॉर्मेंस याद आ गए और साथ ही उन्होंने नेपो किड्स को मिलने वाले मौके पर भी कमेंट किया।

Ananya Panday Trolled: चांद मेरा दिल की कहानी

Ananya Panday Trolled
Ananya Panday Trolled (Source: Social Media)

अगर फिल्म Chand Mera Dil की बात करें तो इसका निर्देशन Vivek Soni ने किया है। वहीं फिल्म की कहानी आरव और चांदनी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका किरदार Lakshya और अनन्या पांडे ने निभाया है। यह एक रोमांटिक कहानी है, जिसे Dharma Productions के बैनर तले Karan Johar, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमेन मिश्रा और मारिजके डिसूजा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, हालांकि रिलीज के बाद से इसे दर्शकों से खासा रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है ।

Read More: Ram Charan ने जसप्रीत बुमराह से मांगी माफी, जानें क्या है पूरा मामला?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।