बॉलीवुड के सितारों में कब प्यार तकरार में बदल जाए और कब तल्खी दोस्ती में बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता और इन दिनों ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच चल रहा है।

सलमान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को फैन्स ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म में सलमान खान के ऑपोजिट कैटरीना कैफ दिखाई देंगी।

हालांकि पहले लीड रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा को साइन किया गया था लेकिन ऐन टाइम पर उन्होंने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था।

‘भारत’ के प्रमोशन के दौरान सलमान कई बार फिल्म छोड़ने के कारण प्रियंका की आलोचना कर चुके हैं। सलमान ने अब कहा है कि प्रियंका कम से कम ‘भारत’ को प्रमोट तो कर ही सकती हैं। सलमान ने कहा कि प्रियंका अभी फिल्म में नहीं हैं लेकिन उन्हें इसकी स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी।

अब देखना होगा की प्रियंका चोपड़ा सलमान खान की इस डिमांड को पूरा करती है या नहीं पर जहाँ तक चर्चा है प्रियंका फिल्म भारत की काफी तारीफ कर चुकी है। इस लिहाज से कोई चौंकाने वाली बात नहीं अगर प्रियंका इस फिल्म का प्रमोशन करती दिखे।

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म छोड़ने के पीछे डेट्स को वजह बताया था और उनका सफाई दी थी की वो अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के बिजी शेड्यूल के चलते फिल्म भारत से हट रही है और इस बात का उन्हें बेहद दुःख भी है।

उल्लेखनीय है कि अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी भारत में सलमान और कैटरीना के अलावा दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, तब्बू और सुनील ग्रोवर भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म ईद के मौके पर पांच जून को रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App



