सलमान खान को रियलिटी शो बिग बॉस के मंच पर एक दो बार नहीं बल्कि बहुत बार कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए देखा जाता है। क्योंकि हर बार ऐसा होता है जब कंटेस्टेंट्स बदतमीजी कर देते हैं तो सलमान खान का पारा हाई हो जाता है।

हालांकि ऐसा कुछ सीजन के कई हफ्ते निकल जाने के बाद होता दिखाई देता है,मगर बिग बॉस 13 में दंबग खान अपना आपा चौथे हफ्ते ही खोते नजर आएंगे।
लेकिन इस सीजन सलमान खान के गुस्से का शिकार कौन सा कंटेस्टेंट होने वाला है इस बात की जानकारी तो आज वाले एपिसोड में ही मिल पाएगी। दरअसल बिग बॉस सजीन 13 के अपकमिंग वीकेंड के वार में ऐसा कुछ देखने को मिलने वाला है जहां पर सलमान खान अपना कोट उतारते दिख रहे हैं और गुस्से की वजह से स्टेज छोड़कर चले जाएंगे। इसके साथ ही मेकर्स को उन्होंने कहा कि वो उनकी जगह किसी और को लें।
इस पूरे वाक्या का वीकेंड का वार एपिसोड कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसमें सलमान खान किसी फीमेल कंटेस्टेंट्स पर भड़के हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान कहते हैं आप इसे मजाक समझकर खेल रहे हो। ये सीरियल है। इसके बाद सलमान बहुत तेज गुस्से में चिल्लाते हैं।

सलमान खान आखिकार किस बात पर इतना ज्यादा भड़के हुए हैं और किस कंटेस्टेंट पर उनका गुस्सा फूटा है? क्या सलमान खान सच में शो से चले जाएंगे? इस बात का खुलासा सोमवार यानी आज का एपिसोड टेलिकास्ट होने के बाद पता चलेगा।

बता दें कि रविवार को आईफा अवॉड्र्स 2019 ऑन एयर होने के कारण बिग बॉस वीकेंड का वार नहीं टेलिकास्ट किया गया,इस वजह से वीकेंड का वार आज यानी सोमवार को दिखाया जाने वाला है। सलमान खान आज किसी दो सदस्यों को घर से बेघर करने वाले हैं।
.jpg)
मेड इन चाइना की टीम के साथ होगा धमाल…
दूसरे प्रोमो वीडियो में सलमान खान फिल्म मेड इन चाइना की स्टारकास्ट के साथ धमाल करते दिखाई दिए। बिग बॉस के सेट पर मौनी रॉय,राजकुार राव और बोमन ईरानी ने शिरकत की है।

मेड इन चाइन टास्क के तहत घरवालों को प्रोडक्ट्स बेचने हैं। घरवालो के साथ गेम खेलने के बाद मौनी ने राजकुमार राव,बोमन ईरानी और सलमान खान को ओढऩी चैलेंज दिया है।


Download Android App
Download iOS App



