टीवी की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इंस्टाग्राम पर जमकर छाई हुई है। दरअसल अंकिता अपनी कई सारी तस्वीरें और वीडियो अपने चाहने वाले के लिए पोस्ट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने हनी सिंह के गाने फस्र्ट किस पर वीडियो पोस्ट किया है। वहीं इससे पहले उन्होंने हम आपके है कौन फिल्म के टाइटल सॉन्ग पर वीडियो बनाकर फैंस के साथ साझा किया था। वैसे अंकिता की इस वीडियो पर अब लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

अभिनेत्री के एक्प्रेशंस के कायल हुए लोग
सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वो अपनी जिंदगी से जुड़ी बाते सोशल मीडिया पर अक्सर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उन्हें विक्की जैन के साथ वेकेशन की फोटोज भी शेयर की थीं। इन खूबसूरत तस्वीरों में यह कपल किसी हिल स्टेशन में मस्ती करते नजर आ रहे थे।
लेकिन अब अंकिता के कुछके वीडियोज इंटनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में वो गानों पर लिपसिंग के साथ ही गजब के एक्सप्रेशंस भी देती नजर आ रही हैं। ऐसे में अंकिता की इस तरह की वीडियो काफी लोगों को पसंद नहीं आई है तभी अब लोग एक्टे्रस को कमेंट करके पूछ रहे हैं कि क्या वह सुशांत को भूल गई?


बता दें स्वर्गीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अंकिता करीब 40 दिनों तक सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुई थी। इसके बाद अभिनेत्री का सुशांत के लिए पहला पोस्ट खूब सुर्खियों में रहा।

दरअसल सुशांत और अंकिता 2016 में ब्रेकअप कर चुके थे,उनका रिलेशनशिप करीब 6 साल चला था। अब अंकिता विकी जैन के साथ रिलेशनशिप में है। वैसे सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक अंकिता और विक्की जैन जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



