रसोई गैस सिलेंडर के महंगा होने को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत राजग सरकार पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार जनता की दिक्कतों व जरूरतों को लेकर असंवेदनशील है। गहलोत ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतें लोगों की समस्याओं को और ज्यादा बढ़ाएंगी।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ” 15 दिन के अंदर सिलेंडर की कीमत पर 100 रूपये की वृद्धि हुई है, यह इस बात का प्रमाण है कि देश की सरकार लोगों की दिक्कतों और जरूरतों को लेकर किस हद तक असंवेदनशील है।’ उन्होंने कहा है कि इस आर्थिक मंदी और कोरोना संकट के समय में भी राजग सरकार के कार्यकाल में लोगों को कोई राहत देने के बजाय उनकी परेशानियों और अधिक बढ़ाया जा रहा है। 

Download Android App
Download iOS App



