सारा अली खान अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी ग्लैमरस फोटोज और क्यूटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। सारा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गैसलाइट के प्रमोशन में बिजी हैं। सैफ अली खान की लाडली सारा बी-टाउन की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और इन दिनों सारा फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बन चुकी हैं।

सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है जो उनसे जुड़ी हर अपडेट को जानने के लिए बेकरार रहती है। इसी बीच सारा अली खान के फैंस के लिए बड़ी गुड न्यूज सामने आई है। खबर हैं कि ‘गैसलाइट’ की रिलीज से पहले ही सारा अली खान के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल के डायरेक्टर शरण शर्मा की अगली फिल्म के लिए सारा अली खान को साइन कर लिया गया है। गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में सारा की खास दोस्त और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म ने जाह्नवी के एक्टिंग करियर को नई उड़ान दी थी। जाह्नवी के अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी अहम रोल में थे।

दरअसल, शरण शर्मा की इस अपकमिंग फिल्म की स्क्रिप्ट को काफी अलग और हटकर बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, फिल्म के डायरेक्टर शरण का कहना है कि उनकी नई फिल्म की कहानी थोड़ी यूनिक है जिसके लिए उन्हें लगता है कि सारा अली खान परफेक्ट रहेंगी। हालांकि अभी तक सारा को कास्ट करने को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

मगर कहा जा रहा है कि मूवी से जुड़ी कुछ फॉर्मेलिटीज को पूरा करने के बाद जल्द ही फिल्म को फ्लोर पर उतारा जाएगा। फिल्म का टाइटल क्या रखा जाएगा। इसे लेकर भी कोई खबर सामने नहीं आई है। सारा अली खान की फिल्म गैसलाइट की बात करें तो ये एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित कहानी है जिसमें एक्ट्रेस अपाहिज लड़की का रोल अदा कर रही हैं।

सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो गैसलाइट के अलावा भी एक्ट्रेस के पास कई सारी फिल्में पाइपलाइन में है। सारा जल्द ही विक्की कौशल के साथ फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में नजर आएंगी। इसके अलावा ‘ऐ वतन मेरे वतन’ और डायरेक्टर अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनो’ में सारा और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी फैंस को पहली बार देखने को मिलने वाली है।


Download Android App
Download iOS App



