बिग बॉस फेम भजन सिंगर सम्राट अनूप जलोटा और उनकी शिष्या जसलीन मथारू एक बार फिर से खूब सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल गुरू-शिष्य की ये जोड़ी जल्दी ही एक फिल्म में साथ नजर आने वाली है। अनूप जलोटा और जसलीन की जोड़ी इनकी अपकमिंग फिल्म ‘वो मेरी स्टूडेंट है’ में दिखाई देने वाली हैं। वहीं इस समय दोनों इस फिल्म की शूटिंग में थोड़ा व्यस्त चल रहे हैं।

बता दें फिल्म ‘वो मेरी स्टूडेंट है’ से जसलीन और अनूप जलोटा दोनों स्टार्स के लुक की कई तस्वीरें सामने आ गई है। इस बीच एक बार फिर से जसलीन और अनूप की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है दोनों एक बार फिर बेहद अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

इस तस्वीर को अनूप जलोटा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में अनूप जलोटा और जसलीन दोनों ही ग्लैमरस आउटफिट पहने नजर आ रहे हैं। वैसे ये दोनों स्टार्स अपनी अगामी फिल्म ‘वो मेरी स्टूडेंट है’ के शूट के लिए ऐसे गजब के पोज दे रहे थे। पहली तस्वीर में ये स्टार्स शाइनी कपड़े पहने और पीस साइन दिखा रहे हैं।

अनूप ने गले में एक बड़ी जी चेन पहनी हुई है,साथ ही हाथों की अंगुलियों में बड़ी-बड़ी अंगूठियां पहने भी नजर आए हैं। वैसे तस्वीर में अनूप जलोटा का स्टाइल किसी रैपर से कम नजर आ नहीं है। साथ ही भजन सम्राट अनूप जलोटा, सिंगर बप्पी लहरी और रेपर हनी सिंह को टक्कर देते दिख रहे हैं।

अनूप जलोटा ने की तस्वीरें शेयर
वहीं दूसरी फोटो में अनूप जलोटा शोट्र्स और पीले रंग का स्नीकर पहने नजर आ रहे हैं। इस बीच वो एक बड़ी सिंहासनुमा कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनके पीछे एंव साइड में डांसर्स भी हैं।

भजन सिंगर ने अपनी और जसलीन की ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा मेरी आने वाली फिल्म ‘वो मेरी स्टूडेंट है’ की रैप सॉन्ग के साथ शूटिंग पूरी कर ली है। अब आप डांस करने के लिए तैैयार हो जाएं। बहुत जन्द रिलीज होगी। इसके साथ उन्होंने हैशटैग के साथ अनूप जलोटो, जसलीन मथारू, रैप म्यूजिक और यो यो लिखा।
बता दें,अनूप के अलावा जसलीन मथारू ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट तस्वीर साझा की है। तस्वीर में जसलीन,अनूप जलोटा के साथ स्टाइलिश पोज देती हुईं दिख रही हैं। वहीं जसलीन ने फोटो शेयर करके लिखा,आईलाइनर वाली आखां मैं तेरे उत्ते रखां, ‘वो मेरी स्टूडेंट है’ अनूप जलोटा रैप सॉन्ग के साथ शूटिंग पूरी की।
बताते चलें की सम्राट अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को फैंस जहां एक ओर खूब पसंद कर रहे हैं तो वहीं इन पर ढेरों कमेंट्स करने में भी लगे हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



