एमएस धोनी को सहवाग ने कहा- ‘गब्बर’, तो इस फैन ने CSK के रंग में रंगाया अपना घर

Summary :

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया आईपीएल 13 का 29वें मैच का रिव्यू अपने नए शो ‘वीरू की बैठक’में दिया।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया आईपीएल 13 का 29वें मैच का रिव्यू अपने नए शो ‘वीरू की बैठक’में दिया। सीएसके के कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ अपने रिव्यू में सहवाग ने की।
धोनी को गब्बर तक उन्होंने अपने रिव्यू में कह दिया  साथ ही यह भी बोला कि सिर्फ एक ही आदमी है, जो किसी भी टीम को उनसे बचा सकता है वो भी वह खुद धोनी। हालांकि अपने रिव्यू में धोनी की कप्तानी हैदराबाद के खिलाफ जो रही उसकी तारीफ की और रणनीति को भी अच्छा बताया। 
हैदराबाद के खिलाफ सैम कुर्रन ने ओपनिंग की जिस पर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि यह फैसला टीम मैनेजमेंट का बहुत अच्छा रहा। वहीं इस मैच में सीएसके के बल्लेबाजों की अप्रोच की भी सहवाग ने तारीफ की। सहवाग ने अपने इस शो में कहा, लगता है कि इस बार धोनी ने अपने बल्लेबाजों को कहकर भेजा था कि अगर वह गेंदें खाकर आए तो उन्हें खाना नहीं मिलेगा।
धोनी की मैच में रणनीति की भी सरहाना सहवाग ने की और कहा, धोनी का अनुभव उन्हें सबसे अलग बनाता है। उन्होंने धूप में अपने बाल सफेद नहीं किए हैं। सीएसके के बल्लेबाजों शेन वॉटसन,अंबाती रायडू,रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी और सैम कुर्रन की तारीफ तो की ही साथ ही उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियसमन की भी सरहाना की। सहवाग ने कहा, इस मैच में विलियमसन की हालत कुछ ऐसी थी, जैसे पूरी क्लास का होमवर्क वह अकेले ही करने बैठे थे। 
गोपी कृष्‍ण है धोनी के फैन
महेंद्र सिंह धोनी का एक जबरा फैन तमिलनाडु के अरंगपुर गांव में रहता है। धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स का यह फैन इसलिए जबरा है क्योंकि उन्होंने पीले रंग से अपना पूरा घर रंगा लिया है। इस फैन का नाम गोपी कृष्‍ण है और उसने अपनी इस दीवानगी के बारे में बताया,  मैं धोनी का बहुत बड़ा फैन हूं। उनके बारे में अब नेगेटिव बातें कही जा रही हैं। लोग भूल गए हैं कि वह दुनिया के बेस्ट फिनिशर्स में शामिल हैं।

इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 167 रन 6 विकेट के नुकसान पर बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 147 रन निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर बना सकी। अब अंक तालिका में सीएसके इस जीत के साथ छठे नंबर पर है। धोनी ने अपनी टीम की इस जीत पर कहा कि यह मुकाबला अच्छा रहा और दो अंक के मायने बहुत हैं। 

Desk Team