अनुपम खेर के 36 घंटो में कम हुए 80 हजार फॉलोवर्स, क्या इसमें ट्वीटर की है कोई साज़िश ?

Summary :

बॉलीवुड के सीनियर एक्टर अनुपम खेर इस वक़्त परेशान है। इसकी वजह है उनके ट्वीटर फॉलोवर्स। आपको बता दे, अनुपम खेर के ट्विटर पर भारी मात्रा में फॉलोवर्स है लेकिन अचानक से उनके ट्विटर फॉलोवर्स अब कम हो रहे है। दरअसल, अनुपम खेर ने आरोप लगाया कि पिछले 36 घंटों में ट्विटर पर उनके फॉलोवर्स की संख्या में भारी कमी आई है। एक्टर ने आंकड़ों का खुलासा करते हुए ट्वीट किया और कहा कि वो ये जानना चाहते हैं कि ये तकनीकी खराबी है या कुछ और?

अनुपम खेर ने खुलासा किया है कि ट्विटर पर उनके पिछले 36 घंटे में 80 हजार फॉलोवर्स कम हुए हैं। इसके बाद उन्होंने ट्विटर से अपील भी की है कि वह इस ओर ध्यान दें। अनुपम खेर ने ट्वीट किया, ‘प्यारे टि़्वटर और ट्विटर इंडिया! पिछले 36 घंटे में मेरे 80 हजार फॉलोवर्स कम हुए हैं! क्या यह आपके ऐप में ग्लिच है या कुछ और हो रहा है!! यह एक ऑब्जर्वेशन है, शिकायत नहीं।’

आपको बता दे, अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने फैंस और फॉलोवर्स से इंस्टाग्राम और टि्वटर पर बात करते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते है और कई सामाजिक विषयों पर अपना पक्ष रखते हैं। अनुपम खेर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस का एंटरटेनमेंट भी करते हैं। 
वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर अपकमिंग डोक्यूमेंटी फिल्म ‘भुज: द डे इंडिया शुक’ की एंकरिंग और कहानी सुनाने के लिए तैयार है, जिसका ट्रेलर इस हफ्ते के शुरू में जारी किया गया था। डोक्यूमेंट्री 2001 के विनाशकारी भूकंप के बारे में है और जीवित बचे लोगों, बचाव दल, पत्रकारों, फोटोग्राफरों को कैप्चर करता है। ये फिल्म 11 जून को डिस्कवरी प्लस पर रिलीज होने वाली है।

Desk Team