Anupama 06 May Spoiler Alert: सड़क पर बेहोश मिली ख्याति, श्रुति का खतरनाक खेल हुआ Expose, क्या टूटेगा Rahi-Anupama का रिश्ता?

Summary :

Anupama 06 May Spoiler Alert: टीवी का सुपरहिट शो Anupamaa एक बार फिर बड़े ट्विस्ट के साथ दर्शकों को चौंकाने वाला है। 6 मई 2026 के एपिसोड में भावनाओं, साजिश और रिश्तों की उलझनों का जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। जहां एक तरफ ख्याति की हालत देखकर अनुपमा घबरा जाएगी, वहीं दूसरी ओर श्रुति के इरादों का ऐसा खुलासा होगा जो कहानी को नया मोड़ देगा। Anupama 06 May Spoiler Alert: सड़क पर बेहोश मिली ख्याति, अनुपमा ने बचाई जान एपिसोड की शुरुआत अनुपमा और बंकू की बातचीत से होती है, जहां रिश्तों की कॉम्प्लेक्सिटी  पर चर्चा होती है। इसी दौरान रास्ते…

Anupama 06 May Spoiler Alert: टीवी का सुपरहिट शो Anupamaa एक बार फिर बड़े ट्विस्ट के साथ दर्शकों को चौंकाने वाला है। 6 मई 2026 के एपिसोड में भावनाओं, साजिश और रिश्तों की उलझनों का जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। जहां एक तरफ ख्याति की हालत देखकर अनुपमा घबरा जाएगी, वहीं दूसरी ओर श्रुति के इरादों का ऐसा खुलासा होगा जो कहानी को नया मोड़ देगा।

Anupama 06 May Spoiler Alert: सड़क पर बेहोश मिली ख्याति, अनुपमा ने बचाई जान

Anupama 06 May Spoiler Alert
Anupama 06 May Spoiler Alert ( Source: Social Media)

एपिसोड की शुरुआत अनुपमा और बंकू की बातचीत से होती है, जहां रिश्तों की कॉम्प्लेक्सिटी  पर चर्चा होती है। इसी दौरान रास्ते में अनुपमा को ख्याति बेहोश हालत में सड़क पर पड़ी मिलती है। वह तुरंत मदद के लिए दौड़ती है और लोगों की मदद से उसे होश में लाती है।

ख्याति की हालत देखकर अनुपमा काफी परेशान हो जाती है। बाद में, जब दोनों अकेले में बात करती हैं, तो ख्याति अपनी खराब तबीयत का जिक्र करती है। अनुपमा उसे समझाती है कि ये लक्षण पेरिमेनोपॉज से जुड़े हो सकते हैं। लेकिन इस पूरे सीन में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब ख्याति सिर्फ अपनी तबीयत ही नहीं, बल्कि एक बड़ा राज भी खोलती है।

Shruti’s Plan Exposed: राही को भड़काने की साजिश

Shruti's Plan Exposed
Shruti’s Plan Exposed ( Source: Social Media)

ख्याति अनुपमा को चेतावनी देती है कि श्रुति उनके और राही के रिश्ते के बीच नफरत की दीवार खड़ी कर रही है। वह साफ कहती है कि श्रुति राही को लगातार भड़काने में लगी हुई है और गुस्से में इंसान सही-गलत का फर्क भूल जाता है।

हालांकि अनुपमा इस बात को हल्के में लेने की कोशिश करती है और कहती है कि राही समझदार है, लेकिन ख्याति का डर कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले एपिसोड में यह साजिश और गहरी हो सकती है, जहां श्रुति सिर्फ रिश्ते ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को तोड़ने का खेल खेलती नजर आएगी।

Anupama Latest News: लीला के बर्थडे पर जुटेगा पूरा परिवार, होगा बड़ा धमाका

Anupama Latest News
Anupama Latest News ( Source: Social Media)

इधर कोठारी मेंशन में लीला के जन्मदिन की तैयारियां जोरों पर हैं। राही भी इस पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताती है, वहीं प्रेम और वसुंधरा भी वहां जाने के लिए तैयार हो जाते हैं।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि वसुंधरा श्रुति को भी अपने साथ पार्टी में ले जाने वाली है। यानी एक ही जगह पर सभी किरदारों का आमना-सामना होगा, जहां पुराने गिले-शिकवे और नई साजिशें टकराएंगी। हो सकता है कि यही बर्थडे पार्टी आने वाले बड़े ड्रामे की शुरुआत बनेगी, जहां रिश्तों की असली परीक्षा होगी।

Anupamaa Upcoming Twist: क्या श्रुति की साजिश से टूट जाएगा अनुपमा और राही का रिश्ता?

Anupamaa Upcoming Twist
Anupamaa Upcoming Twist ( Source : Social Media)

आने वाले एपिसोड्स में Anupamaa की कहानी और भी इमोशनल और ट्विस्ट से भरी होने वाली है। ख्याति द्वारा दी गई चेतावनी के बाद भी अनुपमा शुरुआत में श्रुति पर शक नहीं करेगी, लेकिन धीरे-धीरे उसे एहसास होगा कि राही के बिहेवियर में बदलाव आ रहा है। श्रुति चालाकी से राही के मन में अनुपमा के खिलाफ गलतफहमियां भरती नजर आएगी, जिससे मां-बेटी के रिश्ते में दूरी बढ़ सकती है।

इस बीच लीला की बर्थडे पार्टी कहानी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बन सकती है, जहां सभी किरदार आमने-सामने होंगे और किसी बड़े विवाद या खुलासे की संभावना है। राही गुस्से में आकर अनुपमा पर आरोप लगा सकती है, जबकि ख्याति, जो सच्चाई जानती है, खुद भी खतरे में पड़ सकती है। हालांकि, अनुपमा हार मानने वालों में से नहीं है और वह सही समय पर श्रुति की साजिश का पर्दाफाश करने की कोशिश करेगी, लेकिन इस बार उसकी सबसे बड़ी चुनौती अपने ही रिश्ते को बचाना होगा।

Read More: Anupamaa 5 May 2026 Spoiler Alert: लीला के बर्थडे पर होगा बड़ा तमाशा, वसुंधरा की एंट्री से भी मचेगा बवाल..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।