Anupama 25 May 2026 Spoiler Alert: स्टार प्लस का नंबर वन शो ‘अनुपमा’ इन दिनों दर्शकों के दिलों की धड़कन बना हुआ है। हर रोज कहानी में आ रहे नए-नए सस्पेंस ने फैंस को जोड़े रखा है। अब तक आपने देखा कि अनुपमा की जिंदगी में कितनी मुश्किलें आई हैं, लेकिन अब जो होने वाला है, उसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी।
एक तरफ जहां अनुपमा के करीब कोई नया शख्स आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ उसके अपने ही उसकी खुशियों के दुश्मन बन बैठे हैं। आने वाले एपिसोड में एक ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है, जो अनुपमा की जिंदगी को पूरी तरह से तहस-नहस कर देगा। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर 25 मई के एपिसोड में क्या-क्या हंगामा होने वाला है।
Anupama 25 May 2026 Spoiler Alert: बापूजी के सामने दिग्विजय ने थामी बांहें तो मच गया कोहराम

अब अनुपमा की जिंदगी में ‘दिग्विजय’ नाम के एक नए मोड़ की एंट्री हो चुकी है। नए स्पॉइलर वीडियो के मुताबिक, अनुपमा घर के काम में इतनी बिजी है कि वह खुद का ध्यान रखना ही भूल गई है। काम करते-करते अचानक अनुपमा का पैर लड़खड़ा जाता है और वह गिरने ही वाली होती है कि तभी वहां मौजूद दिग्विजय सुपरमैन की तरह आता है और उसे अपनी बांहों में संभाल लेता है।
यह पूरा रोमांटिक और फिल्मी नजारा किसी और के सामने नहीं, बल्कि लीला (बा) और बापूजी के सामने होता है। जहां एक तरफ बापूजी राहत की सांस लेते हैं कि दिग्विजय ने अनुपमा को बचा लिया, वरना उसे चोट लग जाती। वहीं दूसरी तरफ, यह नजारा देखते ही बा का खून खौल उठता है। दिग्विजय अनुपमा से कहता है, “सारी दुनिया का बोझ आपको ही क्यों उठाना है? अपनी जिम्मेदारियां बांटना कोई बुरी बात नहीं है।” इसके बाद बापूजी दोनों को चाय पर बुलाते हैं, जो बा को बिल्कुल हजम नहीं होता।
Anupama Upcoming Twist: अनुपमा को फिर से घर से धक्के मारकर निकालने की तैयारी

बा का पुराना गुस्सा एक बार फिर अनुपमा पर फूटने के लिए तैयार है। दिग्विजय और अनुपमा की बढ़ती नजदीकियों को देखकर बा के पेट में मरोड़ उठने लगी है। उन्हें लगता है कि अनुपमा अब उम्र के इस पड़ाव पर किसी पराए मर्द के साथ आगे बढ़ रही है। बा का पारा इस कदर चढ़ चुका है कि वह घर में बड़ा क्लेश करने वाली हैं।
सूत्रों की मानें तो बा इस बात को लेकर अनुपमा को खूब खरी-खोटी सुनाएंगी और उस पर चरित्रहीन होने का आरोप तक लगा सकती हैं। बात इतनी बढ़ जाएगी कि बा एक बार फिर अनुपमा को घर से बाहर निकालने की धमकी दे डालेंगी। अब देखना यह होगा कि क्या बापूजी अपनी लाडली अनुपमा का साथ देंगे या फिर बा एक बार फिर अनुपमा को बेघर करने में कामयाब हो जाएंगी।
Anupamaa New lover Entry: मौत के मुंह से खींच लाया प्रेरणा की जिंदगी, नया लव एंगल शुरू?

कहानी में सिर्फ अनुपमा की जिंदगी में ही तूफान नहीं है, बल्कि नई पीढ़ी की कहानी में भी जबरदस्त ट्विस्ट आ गया है। सीरियल के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि प्रेरणा बेहद डेस्पेरेट और अकेली महसूस कर रही है, जिसके बाद वह अपनी जान लेने जैसा खौफनाक कदम उठाने की कोशिश करती है। वह पूरी तरह से लावारिस और टूटी हुई सिचुएशन में होती है।
लेकिन तभी वहां एंट्री होती है अनुपमा के पोते ‘अंश’ की, अंश बिल्कुल सही समय पर पहुंचकर प्रेरणा को मौत के मुंह में जाने से बचाता है। वह न सिर्फ उसकी जान बचाता है, बल्कि उसे संभालता भी है। सोशल मीडिया पर फैंस अंदाज़ा लगा रहे हैं कि यहीं से शो के मेकर्स अंश और प्रेरणा की एक नई और फ्रेश लव स्टोरी की शुरुआत करने जा रहे हैं। क्या अंश का यह कदम अनुपमा के परिवार के लिए नई मुश्किलें लाएगा या फिर प्रेरणा को एक नया जीवन मिलेगा? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा


Download Android App
Download iOS App




