Sonipat TDI BPL Flats Triple Murder: हरियाणा के सोनीपत में ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी, पति-पत्नी और 1 महिला की हत्या

Summary :

Sonipat TDI BPL Flats Triple Murder: हरियाणा के सोनीपत में ऐसा मामला सामने आया है जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। बता दें कि कुंडली थाना क्षेत्र में बीपीएल फ्लैट्स में सनकी व्यक्ति ने पति-पत्नी और 1 महिला समेत तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। इस वारदात को अंजाम भी इसी फ्लैट में रहने वाले ब्रह्मप्रकाश नाम के व्यक्ति ने दिया है और तेज धारदार हथियार से तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के साथ एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची और जांच…

Sonipat TDI BPL Flats Triple Murder: हरियाणा के सोनीपत में ऐसा मामला सामने आया है जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। बता दें कि कुंडली थाना क्षेत्र में बीपीएल फ्लैट्स में सनकी व्यक्ति ने पति-पत्नी और 1 महिला समेत तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। इस वारदात को अंजाम भी इसी फ्लैट में रहने वाले ब्रह्मप्रकाश नाम के व्यक्ति ने दिया है और तेज धारदार हथियार से तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के साथ एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

सोनीपत में ट्रिपल मर्डर

इस हत्या के बाद तीनों मृतक की पहचान हो गई है और विजय (50) सोनीपत के कोट मोहल्ला के, पत्नी सुनीता (47) दोनों ही कुछ समय पहले टीडीआई कुंडली के बीपीएल फ्लैट में शिफ्ट हुए थे और उनके साथ स्वाति (32) गांव बड़ौली की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि आरोपी ब्रह्म प्रकाश से देर रात कहासुनी हुई थी और बाद में आरोपी ने धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर दिया और तीनों की मौके पर मौत हो गई।

धारदार हथियार से हमला

आरोपी ब्रह्मप्रकाश भी टीडीआई कुंडली के बीपीएल फ्लैट में रहता है और बताया जा रहा है कि उसका किसी महिला के साथ अवैध संबंध भी था। इसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा होता रहता था और रविवार रात भी कहासुनी शुरू हुई थी लेकिन यह इतनी बढ़ गई थी कि आरोपी ने हमला कर दिया। बता दें कि पहले दोनों महिलाओं पर धारदार हथियार और फिर विजय पर भी हमला कर दिया जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं से हत्या का कारण जानने की कोशिश  कर रही है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।