Anupama Spoiler 21 Jan: कोठारी हाउस में आने वाला है तूफान, वही दूसरी तरफ रजनी को कोर्ट में लेकर जाएगी अनुपमा

Anupama Spoiler 21 Jan( Source: Social Media)

Anupama Spoiler 21 Jan: सीरियल अनुपमा में इस समय एक के बाद एक बड़े बदलाव आ रहे हैं। अनुपमा को समझ ही नहीं आ रहा है कि रजनी ने उसके साइन बिना बताए कैसे ले लिए, अब अनुपमा अपनी उस गलती को सुधारने में लगी हुई है जो उसने की ही नहीं है। सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, अनुपमा को देखकर पराग का दिल पसीज जाता है।

ऐसे में पराग रजनी को मामले को तूल न देने के लिए कहता है। वहीं अनुपमा एक बार फिर से रजनी पर भड़क जाती है। बुल्डोजर के जाते ही अनुपमा रजनी के घर पहुंच जाती है। रजनी के घर पर अनुपमा की खूब बेइज्जती होने वाली है। रजनी अनुपमा को घर से निकालकर बाहर फेंक देगी।

Anupama Spoiler 21 Jan: कोठारी हाउस में आने वाला है तूफान

Anupama Spoiler 21 Jan
Anupama Spoiler 21 Jan( Source: Social Media)

शो में अब तक आपने देखा कि अनुपमा और रजनी के बीच झगड़ा हो जाता है.अनुपमा का हाल देख पराग डर जाता है। रजनी से पराग पीछे हटने की बात कहता है। वहीं, पराग को रजनी याद दिलाती है कि अगर वो पीछे हटा तो सबकुछ बर्बाद हो जाएगा।

हालांकि, पराग इस बात को सुनने के बाद भी शांति से नहीं बैठने वाला। वहीं, चॉल को बचाने के लिए अनुपमा रजनी के घर पहुंच जाती है। चॉल के लोग दूसरी तरफ खूब मातम मनाते हुए नजर आते हैं। इसी बीच शो की कहानी में कुछ ऐसा होगा जिससे पराग बिल्कुल बर्बाद हो जाएगा।

Anupama Spoiler 21 January 2026 Spoiler रजनी को कोर्ट में लेकर जाएगी अनुपमा

Anupama Spoiler 21 Jan( Source: Social Media)
Anupama Spoiler 21 Jan( Source: Social Media)

सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, अनुपमा रजनीसे सवाल करेगी कि उसने अपनी सहेली को क्यों धोखा दिया। रजनी दावा करेगी कि वो बचपन से अनुपमा से जलती है। रजनी अनुपमा को अपने घर से बाहर निकाल देगी। जिसके बाद पराग अनुपमा से मिलने जाएगा। पराग अनुपमा को बताएगा कि इस पूरे खेल में उसका कोई हाथ नहीं है और उसे भी बेवकूफ बनाया गया है।

इसी बीच अनुपमा थाने में जाकर बैठ जाएगी। अनुपमा फैसला करेगी कि वो रजनी को जेल भेजकर रहेगी। हालांकि रजनी का नाम सुनकर पुलिसवालों की भी हालत खराब होने वाली है। अनुपमा कसम खाएगी कि वो हर हालत में रजनी को सबक सिखाकर ही दम लेगी। अनुपमा रजनी के खिलाफ सबूत जमा करने वाली है। इस काम में राही और प्रेम भी अनुपमा की मदद करेंगे।

Also Read:Anupama Spoiler 20 January 2026: अनुपमा सीरियल में आने वाला है महा ट्विस्ट, इस शख्स की वजह से आयेगा तूफान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।