Anupama Spoiler News: सीरियल ‘Anupama’ में इन दिनों एक नया ट्रैक चल रहा है, जिसमें गौतम जो कभी कोठारी परिवार का दामाद था। अनुपमा की बेटी माही से शादी करना चाहता है। माही भी इस बात के लिए तैयार है। लेकिन अनुपमा को लगता है कि गौतम के इरादे गलत है। वह कोठारी परिवार से बदला लेने के लिए माही से शादी कर रहा है। सीरियल की कहानी आगे बढ़ती है, और नए शख्स की एंट्री होती है वही दूसरी तरफ क्या गौतम के बुरे इरादों का पर्दाफाश होगा? जानिए सीरियल ‘अनुपमा’ से जुड़ा अपडेट।
Anupama Spoiler News: आरिया कपूर जिसकी एंट्री से अनुपमा की ज़िन्दगी में आएगा भूचाल

सीरियल Anupama की कहानी में जल्द ही आप देखेंगे अनुपमा के लाख रोकने के बाद भी माही और गौतम की शादी हो जाएगी। अनुपमा के घर का दामाद बनते ही गौतम तेवर दिखाने वाला है। इसी बीच अनुपमा की जिंदगी में आरिया कपूर नाम की एक लड़की की एंट्री होने वाली है। इस लड़की को देखकर Anupama को लगेगा कि जैसे वो उसे पहले से जानती है। आरिया कपूर अनुपमा की बिजनेस पार्टनर बनने वाली है। आरिया कपूर का साथ मिलते ही अनुपमा का बिजनेस आसमान पर चढ़ना शुरू कर देगा, अनुपमा रातों रात अमीर हो जाएगी।
आरिया कपूर की एंट्री से अनुपमा की ज़िन्दगी में काफी कुछ बदलने वाला है, अनुपमा को पता नहीं चलेगा कि आरिया कपूर किसी खास मकसद के साथ उसकी जिंदगी में आई है। आने वाले समय में आरिया कपूर अनुपमा के लिए बड़ा सिरदर्द बनने वाली है।
इस नए शख्स से मिल राही को लगेगा सदमा

शादी के दौरान, अंश परिवार को बताएगा कि गौतम ने एक बड़ा बिज़नेस फ्रॉड किया है। हालाँकि, वसुंधरा इस बार भी गौतम का साथ देगी। गौतम पराग को यह भी बताएगा कि प्रेम ने लाखों रुपये गँवा दिए हैं। यह बात राही को चौंका देगी। अनुपमा के सामने जब गौतम अपनी सच्चाई स्वीकार करेगा तो माही को इस बात का पता चलेगा। वह जान जाएगी कि गौतम का प्यार एक धोखा है। माही का इस वजह से दिल टूट जाएगा। इसके बाद सीरियल में कई ट्विस्ट आएंगे।
अनुपमा की TRP में आया उछाल

अनुपमा सीरियल का क्रेज फैंस के बीच हमेशा से बना हुआ है। 43वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में भी रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ पहले नंबर पर रहा। वहीं दूसरे नंबर स्मृति ईरानी के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने जगह बनाई। लेकिन टीआरपी लिस्ट में अनुपमा की जगह लंबे वक्त से कोई नहीं ले पा रहा है।
Also Read: Anupama Spoiler News: अनुपमा की जिंदगी में होगी शख्स एंट्री, वही दूसरी तरफ गौतम का होगा पर्दाफाश


Download Android App
Download iOS App




