पुलिस की वर्दी पहनने का मौका, कांस्टेबल पद के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें कब होगी परीक्षा

Summary :

WBP Constable Admit Card 2025: पुलिस की नौकरी करने और कांस्टेबल की वर्दी पहनने का सपना अब अभियर्थियों का जल्द पूरा होने वाला है। बता दें कि पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने कांस्टेबल पद के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है और अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी साझा कर दी है और यह परीक्षा 30 नवंबर 2025 से तय किए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। विस्तार से जानते है कि आपका परीक्षा केंद्र कहां होगा और कैसे एडमिट कार्ड को आसानी से डाउनलोड किया जाए। WBP Constable Admit Card 2025 पश्चिम बंगाल कांस्टेबल पद के…

WBP Constable Admit Card 2025: पुलिस की नौकरी करने और कांस्टेबल की वर्दी पहनने का सपना अब अभियर्थियों का जल्द पूरा होने वाला है। बता दें कि पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने कांस्टेबल पद के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है और अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी साझा कर दी है और यह परीक्षा 30 नवंबर 2025 से तय किए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। विस्तार से जानते है कि आपका परीक्षा केंद्र कहां होगा और कैसे एडमिट कार्ड को आसानी से डाउनलोड किया जाए।

WBP Constable Admit Card 2025

पश्चिम बंगाल कांस्टेबल पद के लिए परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड समेत जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। बता दें कि बोर्ड ने 11,749 पदों पर भर्ती आयोजित की है और इन रिक्त पदों को भरने के लिए अब लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है।

WBP Constable Admit Card

WBP Constable Admit Card
WBP Constable Admit Card (source: social media)

परीक्षा में शामिल होने के लिए फॉर्म भरने वालें उम्मीदवारों को सबसे पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट WBPRB पर क्लिक करकें एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते है और दस्तावेजों की जांच के साथ ही परीक्षा केंद्र समेत जरूरी जानकारी हासिल कर सकते है।

Easy Steps To Download Admit Card

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट WBPRB पर क्लिक करें
  • Recruitments टैब पर क्लिक करें
  • पश्चिम बंगाल पुलिस 2024 कांस्टेबल पद के लिए भर्ती लिंक पर क्लिक करें
  • लॉगिन क्रेडेंशियल के भरने के बाद Admit Card डाउनलोड करें

WBP Constable Exam

WBP Constable Exam
WBP Constable Exam (source: social media)

PDF फॉर्म में Admit Card डाउनलोड करने के बाद अपना नाम, शिफ्ट का समय, परीक्षा केंद्र की जानकारी, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, फोटो आईडी समेत सभी जानकारी को देख लें और एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट भी निकाल सकते है।

ALSO READ: खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रही हिमाचल सरकार, पुरस्कार राशि 3 करोड़ रुपये से बढ़ाकर की 5 करोड़

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।