वोटिंग से पहले तेजस्वी हुए इमोशनल! वीडियो पोस्ट कर बोले-प्राण झोंककर हर वचन पूरा करूंगा

Summary :

Tejashwi Yadav message to public: बिहार में 122 सीटों पर दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होनी है। इसी बीच महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बिहार के लोगों के लिए एक संदेश शेयर किया। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को बिहार की जनता मुझे जो जिम्मेदारी देने जा रही है। मैं वादा करता हूं कि प्राण झोंककर अपना हर वचन, हर प्रण पूरा करूंगा। Bihar Chunav 2025: चुनाव में तेजस्वी ने दिखाया अलग रूप! 9 नवंबर को तेजस्वी यादव का जन्मदिन था। राजद कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन गर्मजोशी के साथ मनाया। देशभर…

Tejashwi Yadav message to public: बिहार में 122 सीटों पर दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होनी है। इसी बीच महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बिहार के लोगों के लिए एक संदेश शेयर किया। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को बिहार की जनता मुझे जो जिम्मेदारी देने जा रही है। मैं वादा करता हूं कि प्राण झोंककर अपना हर वचन, हर प्रण पूरा करूंगा।

Bihar Chunav 2025: चुनाव में तेजस्वी ने दिखाया अलग रूप!

Tejashwi Yadav message to public
Tejashwi Yadav message to public (credit-sm)

9 नवंबर को तेजस्वी यादव का जन्मदिन था। राजद कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन गर्मजोशी के साथ मनाया। देशभर से मिली जन्मदिन की शुभकामनाओं को लेकर तेजस्वी यादव ने सोमवार को एक संदेश में कहा कि जन्मदिन के अवसर पर मिले आपके स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए कोटि-कोटि आभार। जनता ने इतनी कम आयु में मुझे जिस तरह से प्रेम और समर्थन दिया, उसका कर्जदार हूं और वादा है कि 14 नवंबर को आपसे मिले जनादेश को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा और प्राण झोंककर अपना हर वचन, हर प्रण पूरा करूंगा।

Bihar election: दूसरे फेज की वोटिंग से पहले तेजस्वी का वीडियो वायरल

Bihar election
Bihar election (credit-sm)

तेजस्वी ने कहा, चुनाव के दौरान जिस भी जनसभा में गया, वहां माताओं, बहनों, बुजुर्गों, मेरे युवा साथियों और बच्चों में दिखा उत्साह मुझे अपना प्रण पूरा करने के लिए और भी प्रेरित कर रहा है। पिछले दो दशकों से आप सभी ने जिस तरह गरीबी, महंगाई, घूसखोरी-रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध, पलायन, शिक्षा व स्वास्थ्य की बदहाली सहित ढ़ेरों पीड़ाएं सही हैं, जनसभा में वह पीड़ा मुझे साफ दिखती है।

महंगाई पर क्या बोले तेजस्वी?

तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव (credit-sm)

उन्होंने आगे कहा, “जनसभा में खड़ी कोई मां जब उम्मीद से मंच की ओर देखती है तो मैं अपने संकल्पों के प्रति और प्रतिबद्ध हो जाता हूं कि उन सभी मांओं के लिए सहारा बनना है। महंगाई से राहत दिलानी है। कमाई, दवाई और पढ़ाई के लिए मजबूरी की पलायन से मुक्ति दिलानी है। किसान, मजदूर, पिछड़े, वंचित, शोषित, दलित, अतिपछड़े सहित बिहार के हर घर तक खुशहाली पहुंचानी है।

Tejashwi Yadav message to public: 14 नवंबर के लिए क्या बोले तेजस्वी?

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav (credit-sm)

तेजस्वी ने संदेश में आगे लिखा कि आप सभी के आशीर्वाद से 14 नवंबर को हर बिहारवासी चिंता मुक्त होंगे। अपने जन्मदिन पर बिहार को नंबर वन बनाने का आशीर्वाद आप सभी जनता से मांगता हूं। हमेशा की तरह आपका साथ चाहिए, ताकि हम मिलकर नया बिहार बना सकें।

यह भी पढ़ें:दूसरे फेज के लिए बिहार तैयार, नीतीश-तेजस्वी की प्रतिष्ठा दांव पर; जानें किन-किन जिलों में होगी वोटिंग?

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।