Stock Market Today 10 Nov: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, Lenskart IPO धड़ाम, निवेशकों को नुकसान, जानिए कितने पर हुआ लिस्ट

हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, Lenskart IPO धड़ाम, निवेशकों को नुकसान, जानिए कितने पर हुआ लिस्ट

Stock Market Today 10 Nov

Stock Market Today 10 Nov: भारतीय शेयर बाजार आज कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बाजार के ज्यादातर सूचकांक हरे निशान में थे। सुबह 9:37 पर सेंसेक्स 248 अंक, 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,469 और निफ्टी 78 अंक, 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,570 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व मेटल और फार्मा सेक्टर के शेयर कर रहे थे। निफ्टी मेटल (0.81% ), निफ्टी फार्मा (0.79%), निफ्टी एनर्जी (0.69%), निफ्टी रियल्टी (0.57%), निफ्टी आईटी (0.45%) और निफ्टी प्राइवेट बैंक (0.30%) की तेजी के साथ हरे निशान थे।

Top Gainers & Losers Share

Stock Market Today 10 Nov
Stock Market Today 10 Nov (source: social media)

सेंसेक्स पैक में बीईएल, एशियन पेंट्स, एलएंडटी, इन्फोसिस, टाइटन, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, HCL टेक, ITC, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा और TCS टॉप गेनर्स थे। ट्रेंट, पावर ग्रिड, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल (जोमैटो), टाटा स्टील, एसबीआई, मारुति सुजुकी और कोटक महिंद्रा बैंक लूजर्स थे।

Stock Market Today 10 Nov

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी तेजी के साथ कारोबार हो रहे थे। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 211 अंक या 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,054 अंक पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 80 अंक या 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,156 अंक पर था।

Q2 Result Today

आईपीओ के अलावा, कई प्रमुख कंपनियां आज अपने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करने वाली हैं। इनमें एथर एनर्जी, बजाज कंज्यूमर केयर, बजाज फाइनेंस, बालाजी एमाइंस, कैरीसिल, डायनामैटिक टेक्नोलॉजीज, ईआईएच एसोसिएटेड होटल्स, इलेक्ट्रोस्टील कास्टिंग्स, इमामी, इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया, ईसाब इंडिया, गणेश इकोस्फीयर आदि शामिल हैं।

Top Company Share Price Today

कंपनी का नाम स्थिति परिवर्तन (%) शेयर प्राइस (₹)
Trent 📉 गिरावट -7.01% 4,303.00
Transformers and Rectifiers (India) 📉 गिरावट -19.99% 313.55
NALCO 📈 उछाल +7.02% 251.21
Nykaa 📈 उछाल +4.94% 258.01
Bajaj Housing Finance 📉 गिरावट -1.32% 108.05
Bajaj Finserv 📈 उछाल +0.32% 2,108.90

Lenskart IPO Listing

Lenskart IPO Listing
Lenskart IPO Listing (source: social media)

लेंसकार्ट सॉल्यूशंस ने आज कमजोर शुरुआत की, जो इश्यू मूल्य से 1.74 प्रतिशत की छूट पर लिस्ट हुआ। एक्सचेंजों पर शेयर की कीमत 395 रुपये प्रति शेयर पर खुली, जबकि IPO का तय मूल्य 402 रुपये था। लिस्टिंग के समय IPO निवेशकों को प्रति शेयर 7 रुपये का नुकसान हुआ। लिस्टिंग के तुरंत बाद शेयर की कीमत लगभग 10 प्रतिशत गिरकर 356 रुपये पर आ गई।

ALSO READ: Stock Market Today 07 Nov: भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, Sensex Nifty में भारी गिरावट, कई एशियाई बाजारों में मचा कोहराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।