Ashutosh Rana Birthday: फ़िल्मी दुनिया की चकाचौंध में सफलता अक्सर तुरंत मिल जाती है, लेकिन ऐसा बहुत कम अभिनेताओं के साथ होता है। Ashutosh Rana के लिए सफलता पाना आसान नहीं था। उनकी कहानी निरंतर संघर्ष और अटूट समर्पण की गाथा है, जो आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह एक ऐसी सफलता है जो कड़ी मेहनत के बाद देर से मिलती है, लेकिन जब मिलती है, तो स्थायी होती है। आज, जब यह अभिनेता अपना 58वाँ जन्मदिन मना रहे हैं, तो आइए जानें कि उनके उनके बारे में……
Ashutosh Rana Birthday: हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता आशुतोष राणा

Ashutosh Rana का जन्म 10 नवंबर 1967 तो मध्य प्रदेश के गदरवारा में हुआ था। मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में जन्में आशुतोष को बचपन से ही अभिनय का बहुत शौक था। उनके सिर पर एक्टिंग का नशा कुछ इस कदर चढ़ा हुआ था कि वह गली-गली घूमकर नाटक किया करते थे। इतना ही नहीं वह बचपन में गांव में होने वाली रामलीला में रावण का किरदार निभाते थे। उनका रावण का रूप लोगों को इस कदर भाता था कि वह हर साल उन्हें ही उस किरदार में देखना चाहते थे। इतना सब करने के बाद भी Ashutosh Rana ने कभी नहीं सोचा था कि वह बॉलीवुड में कदम रखेंगें।
आशुतोष राणा के करियर की शुरुआत

अपनी कॉलेज की पढ़ाई करने के बाद आशुतोष मुंबई आ गए और टीवी की दुनिया में अपनी जमीन तलाशने लगे। यहां लगातार किरदारों को गढ़ा और टीवी पर करीब आधा दर्जन सीरियल्स में काम किया। आशुतोष राणा ने शुरुआत में छोटे-बड़े किरदार निभाए और फिल्मों में भी काम करने लगे। साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘दुश्मन’ में उन्होंने गोकुल पंडित नाम का ऐसा किरदार निभाया कि देखने वालों की रूह कांप गई। इस किरदार ने उन्हें पहचान दिलाई और फिल्मी दुनिया का ये सिलसिला शुरू हो गया जो आज भी करीब 150 फिल्मों तक जारी है। उन्होंने बॉलीवुड के साथ साउथ सिनेमा में भी विलेन से लेकर पॉजिटिव किरदारों में कमाल किया है।
आशुतोष ने बॉलीवुड ही नहीं साउथ में भी बजाया डंका

आशुतोष राणा ने सिर्फ हिंदी फिल्मों में ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा में भी दमदार काम किया है। उन्होंने ‘राज’, ‘हासिल’, ‘आवरापन’, ‘मुल्क’, ‘सोनचिरैया’ और ‘पठान’ जैसी कई यादगार फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी। वे विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में मराठा योद्धा सरसेनापति हम्बीरराव मोहिते के किरदार में नजर आए।
आशुतोष राणा नेट वर्थ

आशुतोष राणा फिल्मो के अलावा ब्रांड से भी कमाते है। एक रिपोर्ट के अनुसार आशुतोष राणा 52 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। एक्टर फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करते हैं। एक्टर लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन हैं। उनके पास पजेरो और BMW X1 जैसे महंगी गाड़ियां हैं।


Download Android App
Download iOS App




