Anupamaa ने रातों रात बदली Rupali Ganguly की किस्मत, मैटरनिटी ब्रेक पर शो हुआ था ऑफर

Summary :

अब रुपाली ने कहा है, अनुपमा जब मुझे ऑफर हुआ था तब मैं मैटरनिटी ब्रेक पर थी और शोज से मैंने ब्रेक ले रखा था। लेकिन मैंने इसे तुरंत हां कह दिया और नतीजा आप सभी के सामने है। बतौर अनुपमा, मेरी जिंदगी एडवेंचर से भरी रही है।

टीवी का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ जबसे शुरू हुआ है लोगों की ज़िन्दगी का एक हिस्सा बन चुका है। इस शो की वजह से लोग टीवी स्क्रीन से चिपके रहते हैं। दर्शकों की पहली पसंद बना चुका ये शो अक्सर टीआरपी लिस्ट में भी टॉप 5 में बना रहता है। इस शो के हर किरदार से लोग या तो प्यार या नफरत करते हैं जो बेहद कम बार देखने को मिलता है। वहीं, शो में रुपाली गांगुली अनुपमा बनकर लीड रोल निभा रही हैं। 
उनकी एक्टिंग की फैंस जमकर करते नज़र आते हैं। उनके एक्सप्रेशन से लेकर उनकी डायलाग डिलीवरी तक के  चर्चे होते हैं। रुपाली गांगुली इस शो की वजह से दर्शकों की खूब वाहवाही लूट रही हैं। उनका टीवी पर ये कमबैक उनके लिए मिल का पत्थर साबित हुआ है। लेकिन आपको बता दें कि जब रुपाली गांगुली को अनुपमा ऑफर हुआ था, तब वो मैटरनिटी ब्रेक पर थीं।
वहीं, अब रुपाली ने कहा है, ‘अनुपमा जब मुझे ऑफर हुआ था तब मैं मैटरनिटी ब्रेक पर थी और शोज से मैंने ब्रेक ले रखा था। लेकिन मैंने इसे तुरंत हां कह दिया और नतीजा आप सभी के सामने है।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘बतौर अनुपमा, मेरी जिंदगी एडवेंचर से भरी रही है। दर्शकों से जो प्यार मुझे मिल रहा है, वो मुझे इंस्पायर करता है और हर दिन कुछ नया करने के लिए इंस्पायर करता है।’ 
आपको बता दें, इसी शो की वजह से रुपाली न सिर्फ टीवी इंडस्ट्री की क्वीन बनी बल्कि हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस भी बनी हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि उनके एक फैसला ने उनकी किस्मत बदल दी और आज रुपाली लाखों दिलों पर राज करती हैं। 
आपको बता दें, रुपाली ने 7 साल की उम्र में ही पिता की 1985 में रिलीज हुई फिल्म ‘साहेब’ से एक्टिंग करियर शुरू कर दिया था। वहीं रुपाली को शो ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ से घर घर पहचान मिली थी। इसके बाद वो ‘बा बहू और बेबी’, ‘परवरिश- कुछ खट्टी कुछ मीठी’, ‘संजीवनी’ जैसे शोज में भी नज़र आईं, जिसे फैंस का खूब प्यार मिला। 

Desk Team