Anurag Dobhal Net Worth: पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनुराग डोभाल ने बीते दिन एक वीडियो अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर कर के सबको चौंका दिया है. क्यंकि इस वीडियो में उन्होंने दावा किया कि उनको कुछ लोगों ने मेंटली टॉर्चर किया है, जिसके कारण उनका परिवार और फाइनेंशियल पॉवर उनसे छिन गई और वो हर चीज से बेखबर रह गए. इतना ही नहीं यूट्यूबर ने ये भी बताया कि उन्होंने चीजें हैंडल करने की पूरी कोशिश की. लेकिन कुछ लोग ऐसा करने पर उन्हें फॉलो करने लगे.
Anurag Dobhal Lifestyle: सोशल मीडिया पर अनुराग डोभाल ने दिया रिएक्शन
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनुराग डोभाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो में कहा कि, ‘पिछले साल से मुझे कुछ लोगों द्वारा मेंटली टॉर्चर किया जा रहा है, जिन्होंने मुझसे सब छीन लिया. मेरा परिवार, फाइनेंशियल पॉवर और रिलेशनशिप भी. मुझे मेरे अपने लोगों ने इस हद तक टॉर्चर किया कि जीने लायक नहीं छोड़ा. मैंने बहुत लड़ने की कोशिश की. लेकिन अब वह मुझे फॉलो करने लगे हैं’.
Anurag Dobhal: आखिरी व्लॉग किया यूट्यूब पर शेयर

इसके बाद अपनी बात जारी रखते हुए अनुराग डोभाल ने कहा कि, ‘जितना सह सकता था, मैने सहा अभी अब और नहीं सफर कर सकता मेंटली. जाउंगा जरुर लेकिन सबके चेहरे और रियलिटी बता के जाउंगा, अब नहीं सहन होता.’ इतना ही नहीं यूट्यूबर ने अपने व्लॉग में रोते हुए वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा- सबकी ख्वाहिशे पूरी करीं. मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं ऐसे वीडियो बना रहा होउंगा. हालांकि उनके भाई कलाम इंक ने साफ तौर पर इन्फ्लुएंसर द्वारा लगाए गए सारे इल्जामों को गलत बताते हुए कहा है कि ये सब उन्होंने सिर्फ लाइमलाइट में रहने के लिए किया है. अब उसके पास कुछ करने को नही है तो इसलिए वो ये सब हरकते कर के बस खुद को लोगों के बीच चर्चा का विषय बनाकर रखना चाहता है.
Anurag Dobhal Lifestyle: क्या लाइमलाइट में रहना चाहते हैं UK07 Rider?

लेकिन आपमें से बेहद ही कम लोगों को ये पता होगा कि आखिर अनुराग को ये सब क्यों करना पड़ रहा है और आखिर उनका डाउनफॉल शुरू कैसे हुआ? तो हम आपको बता दें कि अनुराग के भाई ने वैसे तो उन्हें एक्सपोज कर दिया है, लेकिन असल में जबसे अनुराग बिग बॉस 17 में आए है, उसके बाद से ही उनकी लाइफ में कई चीजें बेकार होनी शुरू हुई है. क्योंकि उससे पहले वो अपने मोटोव्लॉग के जरिए अच्छा खासा नाम बना रहे थे, लेकिन जैसे ही बिग बॉस में उनकी एंट्री हुई, उसके बाद से शो में इन्फ्लुएंसर की कुछ हरकते देखने के बाद उन्हें खूब ट्रोल किया जाने लगा और उनका मोटोव्लॉग से भी नाता टूट सा गया. हालांकि बीच बीच में उन्होंने मोटो व्लॉगिंग करने की कोशिश की, लेकिन उसे फैंस से वो रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया जो कि उन्हें पहले मिला करता था.
Anurag Dobhal: आखिर क्यों अनुराग ने लगाया अपने मां-बाप पर इल्जाम?

ऐसे में जब उनके पास अपने करियर को रिवाइव करने का कोई रास्ता नहीं बचा तो उन्होंने अपने मां-बाप पर ही इल्जाम लगाना शुरू कर दिया और ये बात खुद उनके भाई ने भी कन्फर्म की है. लेकिन इस बीच एक बड़ा सवाल ये उठता है कि, क्या ऐसा करना सही है? क्योंकि अपने करियर को रिवाइव करने के और भी कई तरीके होते है, पर सिपंथी कार्ड खेलकर अपने ही मां बाप पर ये इल्जाम लगाना की उन्होंने अनुराग को टॉर्चर किया है. ये उनकी वैल्यूज और एथिक्स को दर्शाता है. इतना पैसा और पॉपुलैरिटी होने के बावजूद आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी आ गई कि अनुराग को ये कदम उठाना पड़ा, ये अब तक किसी के समझ में नहीं आ पाया है.
Anurag Dobhal Net Worth: अनुराग डोभाल का नेटवर्थ

अगर UK07 Rider के नेट वर्थ की बात करें तो वो महंगी महंगी कारों के मालिक हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 25 से 30 करोड़ की है. जबकि यूट्यूब पर उनके 7.8 मिलियन सब्सक्राइबर हैं, जिनके लिए वह अपने व्लॉग शेयर करते रहते हैं. वहीं उनका 10 करोड़ का घर है, जिसकी झलक उन्होंने यूट्यूब व्लॉग पर दिखाई थी. ऐसे में इतना सब होने के बाद अगर वो यो सब सिर्फ पैसे और फेम के लिए कर रहे हैं, तो ये सच में बेहद ही शर्म की बात है.
Read More: Toxic के पीछे हटते ही Dhurandhar 2 ने मचाया तहलता, एडवांस बुकिंग में फिल्म की धुंआधार कमाई


Download Android App
Download iOS App




