Toxic के पीछे हटते ही Dhurandhar 2 ने मचाया तहलता, एडवांस बुकिंग में फिल्म की धुंआधार कमाई

Summary :

Yash Toxic Movie Postponed Reason: ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स का रास्ता अब साफ होता दिखाई दे रहा है, क्योंकि ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने अपने कदम पीछे हटा लिए हैं. ऐसे में अब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने की तैयारी कर रही है. क्योंकि पहले धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) और रॉकिंग स्टार यश की टॉक्सिक (Toxic Movie) एक साथ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थीं. ये बॉक्स ऑफिस का सबसे बड़ा क्लैश माना जा रहा था. हालांकि इसके बावजूद भी ट्रेड एनालिस्ट का मानना था कि दोनों ही फिल्में अच्छा कारोबार…

Yash Toxic Movie Postponed Reason: ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स का रास्ता अब साफ होता दिखाई दे रहा है, क्योंकि ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने अपने कदम पीछे हटा लिए हैं. ऐसे में अब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने की तैयारी कर रही है. क्योंकि पहले धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) और रॉकिंग स्टार यश की टॉक्सिक (Toxic Movie) एक साथ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थीं. ये बॉक्स ऑफिस का सबसे बड़ा क्लैश माना जा रहा था. हालांकि इसके बावजूद भी ट्रेड एनालिस्ट का मानना था कि दोनों ही फिल्में अच्छा कारोबार करेंगी, लेकिन फिर भी कमाई पर असर पड़ेगा, मगर अब ऐसी नौबत नहीं आएगी.

Toxic Release Date Delayed: टॉक्सिक से हटते ही छाई धुरंधर 2

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash (@thenameisyash)

दरअसल, टॉक्सिक की रिलीज डेट (Toxic Release Date Postponed) पोस्टपोन हो गई है. अब ये फिल्म 4 जून को रिलीज होगी, इसका मतलब ये है कि रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का रास्ता साफ हो गया है. अब यह फिल्म मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म टॉक्सिक से क्लैश नहीं करेगी और इसका असर अभी से दिखाई देने लगा है. फिल्म ने प्री-सेल्स में अभी से काफी मोटी रकम कमा ली है.

Toxic Middle East Conflict Impact: धुरंधर 2 का एडवांस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Yash Toxic Movie Postponed Reason
Yash Toxic Movie Postponed Reason (Source: Social Media)

धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग (Dhurandhar 2 Advance Booking) शुरू हो गई है. धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग सबसे पहले नॉर्थ अमेरिका में देखी गई. वेंकी बॉक्स ऑफिस के ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, फिल्म को प्रीमियर नाइट के लिए 472 जगहों पर 744 शोज मिले हैं, जहां रणवीर सिंह स्टारर मूवी के 14,399 टिकट्स बिक चुके हैं. अकेले ओपनिंग डे (पहले दिन) की एडवांस कमाई 3 लाख 30 हजार डॉलर यानि (3.02 करोड़ रुपये) के आंकड़े को पार कर गई है.

Yash Toxic Movie Postponed Reason: भारत में धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग कब शुरू होगी?

Yash Toxic Movie Postponed Reason
Yash Toxic Movie Postponed Reason (Source: Social Media)

धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग अभी सिर्फ USA में ही शुरू हुई है, भारत में अभी तक एडवांस बुकिंग के लिए कोई अपडेट नहीं आया है. हालांकि उम्मीद है कि फिल्म की रिलीज से पांच दिन पहले टिकट्स विंडो पर धुरंधर 2 की टिकटें मिलनी शुरू हो जाएंगी. आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. मेकर्स को तो ये भी उम्मीद है कि ये फिल्म अपने पहले पार्ट का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी, हालांकि ऐसा होगा या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

Read More: Janhvi Kapoor 29 की उम्र में हैं करोड़ों की मालकीन, जानें कितनी है एक्ट्रेस की नेट वर्थ

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।