UPI Rule Change : डिजिटल पेमेंट्स को ज्यादा सुरक्षित और तेज बनाने की दिशा में NPCI ने एक बड़ा बदलाव किया है। अभी तक ऑनलाइन भुगतान करते समय UPI ID या मोबाइल नंबर मैन्युअल तरीके से टाइप करना पड़ता था, जिसे कि ‘UPI Collect’ कहा जाता था। अब इस तरीके को ज्यादातर जगहों के लिए बंद किया जा रहा है। जिस चलते UPI ID या Mobile Number डालकर UPI पेमेंट्स नहीं की जा सकती।
रिपोर्ट्स के अनुसार अब आपको इस ऑप्शन की जगह सीधे पेमेंट ऐप्स के आइकन पर क्लिक करने का ऑप्शन या फिर QR Code स्कैन करने की सुविधा मिलेगी। इससे न सिर्फ पेमेंट करना ज्यादा आसान हो जाएगा बल्कि ऑनलाइन पेमेंट्स ज्यादा सुरक्षित भी हो जाएंगी। यह बदलाव 28 फरवरी 2026 से लागू होना था। हालांकि अभी भी यह ऑप्शन खुला हुआ है।
UPI Payment Security: पहले यह ऑप्शन था

यह ऑनलाइन भुगतान करने का एक तरीका था, जिसमें खरीददार अपनी UPI ID या मोबाइल नंबर (अगर वही UPI ID के तौर पर इस्तेमाल हो रहा हो) खुद टाइप करता था। इसके बाद वह ऐप या वेबसाइट पेमेंट ऐप को पैसे काटने की रिक्वेस्ट भेजती थी।
इसके बाद यूजर पेमेंट ऐप में अपना पिन डालकर भुगतान करता था। इसी वजह से इस तरीके को UPI कलेक्ट कहा जाता था क्योंकि इसमें पेमेंट लेने वाली ऐप या वेबसाइट, पेमेंट पाने के लिए पेमेंट ऐप को मैसेज भेजती थी।
अब इस तरीके को आसान बनाने की दिशा में काम हो रहा है। 28 फरवरी 2026 के बाद से ज्यादातर जगहों पर पेमेंट करने के लिए UPI ऐप का आइकन या QR कोड मिलेगा। अगर आप पेमेंट करने के लिए ऐप के आइकन पर क्लिक करेंगे, तो सीधा फोन पर ऐप खुल जाएगी और वहीं अगर आप QR Code को चुनेंगे तो आपके सामन एक QR Code आजाएगा और आप उसे स्कैन कर पेमेंट कर पाएंगे।
UPI Rule Change : हालांकि इस पुराने तरीके को पूरी तरह बंद नहीं किया गया है

- स्टॉक मार्केट में निवेश करते या किसी कंपनी के IPO के लिए अप्लाई करते हुए UPI ID या मोबाइल नंबर टाइप करके ही पेमेंट करनी होगी।
- आईफोन या किसी iOS डिवाइस पर मोबाइल ऐप या ब्राउजर के जरिए खरीदारी करेंगे, तो वहां भी यही पुराना सिस्टम आपको काम करता दिखेगा।
- यदि किसी अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट या अपने देश से बाहर किसी बिजनेस को पेमेंट करना होगा, तो भी UPI कलेक्ट वाला पुराना तरीका ही काम करेगा।
यह भी पढ़ें – अब नहीं भूलेंगे Birthday or Meeting! WhatsApp जल्द ला रहा शेड्यूल Schedule Messaging Feature






















